ODI World Cup: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला कल यानी 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले को अपने नाम कर दोनों ही टीम विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। इसको लेकर भारतीय टीम अपनी कमर कस चुकी है। भारत इस मैच को अपने नाम करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए तैयार हैं। इस मैच से पहले भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किंग कोहली की चीते जौसी छलांग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली खास तैयारी करते दिख रहे हैं। विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के लिए विराट कोहली का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद ही जरूरी है। ऐसे में कोहली अपने आप को पूरी तरह तैयार कर चुके हैं। विराट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कोहली चीते की तरह ड्राइव मारकर कैच लेने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि कोहली यह कैच नहीं पकड़ पाते हैं, लेकिन फैंस विराट का एफर्ट देख भौचक्के रह गए हैं। इस वीडियो को देख फैंस में विश्व कप को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: ब्रॉन्ज मेडल की लड़ाई में पाकिस्तान की करारी हार, बांग्लादेश ने बुरी तरह धोया
दोनों टीमें एक से बढ़कर एक
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीम विश्व कप का पहला मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली है। दोनों ही टीम विश्व कप की सबसे सफल टीम हैं। ऐसे में दोनों के बीच टक्कर देखने योग्य होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि यह मुकाबला कांटे का होने वाला है। दोनों ही टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं, ऐसे में किसी भी टीम के लिए इस मैच को अपनी झोली में डालना आसान नहीं होगा। यह मैच कल दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला है। इसको लेकर फैंस भी पूरी तरह से तैयार हैं। यह देखने वाली बात होगी कि क्या भारत विश्व कप का आगाज जीत के साथ कर पाती है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines