हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या इंस्टाग्राम से सच में करोड़ों की कमाई करते हैं विराट कोहली? स्टार प्लेयर ने खुद किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। ऐसे में हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें ये दावा किया गया है कि कोहली एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं और वे एक पोस्ट के लिए 11.45 करोड़ रुपए लेते हैं। हालांकि इन खबरों को खुद विराट ने निराधार बताया है और एक स्पष्टीकरण जारी किया है।

हॉपर मुख्यालय द्वारा जैसे ही विराट कोहली की कमाई को लेकर रिपोर्ट जारी की गई। वैसे ही ये हर तरफ वायरल हो गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। आखिरकार विराट ने खुद ट्वीट कर इसे गलत बताया। चेज मास्टर ने उन्हें अब तक जो भी मिला है उसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया लेकिन आगे सोशल मीडिया की कमाई की खबरों को खारिज भी कर दिया।

सोशल मीडिया पर चल रही खबरें गलत- कोहली

कोहली ने बताया कि उनको लेकर जो भी खबरें इधर-उधर फैल रही हैं, वो सब झूठ हैं। भारतीय स्टार ने अपने ट्वीट में लिखा कि “जबकि मैं उन सब के लिए आभारी और ऋणी हूं जो मुझे जीवन में मिला है, मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं, वे सच नहीं हैं।” इससे ये साफ हो गया है कि विराट एक पोस्ट के लिए 11.45 रुपए नहीं लेते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/imVkohli/status/1690219873509777409

एशिया कप में जलवा बिखेरेंगे कोहली

कोहली फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं। अब तक खेले गए तीन मैचों में भारत को एक जीत और दो हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में मेहमान टीम वापसी की उम्मीद में सीरीज के बाकी बचे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने को उत्सुक होगी।

विज्ञापन

श्रृंखला के बाद, टीम अपना ध्यान आयरलैंड श्रृंखला और आगामी एशिया कप 2023 पर केंद्रित करेगी। 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित होने वाला यह प्रमुख आयोजन 30 अगस्त को शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में चेज मास्टर विराट कोहली टीम में वापसी करने वाले हैं और सभी को उम्मीद होगी कि वे शानदार प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola