हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vaibhav Suryavanshi को ये क्या हुआ? इंग्लैंड में बने 'हीरो', ऑस्ट्रेलिया में औसत-स्ट्राइक रेट दोनों गिरे, इतना हुआ नुकसान

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में तूफानी बैटिंग से अपनी पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री मार सकते हैं. वो इन दिनों भारत की अंडर 19 टीम के साथ हैं. आईपीएल के बाद उन्होंने इंग्लैंड टूर पर बल्ले से तबाही मचाई थी, लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके.

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: इसमें कोई शक नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर हैं. आईपीएल से लेकर अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक पारियां खेलीं हैं. लेकिन यहां आज हम उनकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन व्हाइट बॉल सीरीज में वैभव का बल्ला उतना दमदार नहीं चला, जितना इंग्लैंड टूर पर दिखा था. इंग्लैंड में अपने पहले विदेशी दौरे पर बल्ले से तहलका मचाने वाले इस क्रिकेटर से चाहने वालों को ऑस्ट्रेलिया में भी उसी अंदाज की आस थी, लेकिन वैभव फैंस की उम्मीदों पर उस तरह खरा नहीं उतर पाए.

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 124 रन किए. तीन मैचों में उन्होंने कुल 110 गेंदों का सामना किया और 41.33 की औसत और 112.72 की स्ट्राइक रेट से यह रन किए. इस दौरे पर उन्होंने 9 छक्के और 12 चौके लगाए. उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली.

ऑस्ट्रेलिया में छा गए वैभव सूर्यवंशी, चौके-छक्कों की बरसात करके गेंदबाजों का किया बुरा हाल

विज्ञापन

वैभव ने इंग्लैंड दौरे पर तूफानी शतक ठोका था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वो ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने दूसरे वनडे में 70 रन जरूर किए, लेकिन बाकी दो पारियों का हाल 38 और 16 रन रहा. मतलब ये कि इंग्लैंड दौरे पर जैसा जादू उन्होंने दिखाया था, ऑस्ट्रेलिया में टूर पर वैभव उस लय में नहीं दिखे.

इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने क्या किया था?

इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने लायक था. वहां उन्होंने 5 वनडे की सीरीज में 355 रन ठोके थे और 143 रन की पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था. इंग्लैंड में वैभव न सिर्फ अपनी टीम बल्कि पूरी सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, उनका स्ट्राइक रेट 174 और औसत 71 से ज्यादा का रहा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन दोनों ही चीजों में गिरावट आई है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में नहीं दोहरा पाए इंग्लैंड जैसा प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड वाला कमाल ऑस्ट्रेलिया में नहीं दोहरा पाए. न तो उनके बल्ले से शतक देखने को मिला और न ही रन तूफानी अंदाज. हम ऐसा नहीं कर रहे है, बल्कि आंकड़े बताते हैं कि इंग्लैंड पर उनका स्ट्राइक रेट 174 था, जो ऑस्ट्रेलिया में गिरकर 112 पर रहा, जबकि औसत 71 से घटकर 41 पर आ गया. ये आंकड़े बताते हैं कि ये बड़ा लॉस रहा.

ये भी पढ़ें:  India A vs Australia A: एशिया कप 2025 के बीच KL Rahul का धमाका, वेस्टइंडीज सीरीज से पहले कंगारू बॉलर्स को रूलाया

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने कंगारू गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, मैदान पर की चौके-छक्कों की बारिश

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola