vaibhav suryavanshi
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में छा गए वैभव सूर्यवंशी, चौके-छक्कों की बरसात करके गेंदबाजों का किया बुरा हाल

ind vs aus u19 match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। वैभव की बल्लेबाजी के वीडियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

Vaibhav Suryavanshi ind vs aus u19 match: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की, वहीं पहले वनडे मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला। मैच की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने कंगारू गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भी वैभव की शानदार बल्लेबाजी का मुरीद हो गया। जिसके सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरफ से वैभव की बल्लेबाजी का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वे कंगारू गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसका दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 172.73 का रहा था, मैच को टीम इंडिया ने 31वें ओवर में ही जीत लिया था।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ