Vaibhav Sooryavanshi in Team India: आईपीएल 2026 का टूर्नामेंट खत्म हो चुका है लेकिन लोगों के दिमाग से वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी नहीं जा रही है. फैंस में उनको लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. हर किसी को अब इंतजार है कि वो कब टीम इंडिया में एंट्री करेंगे. सामने आ रही जानकारी और बयानों के अनुसार तो वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बीसीसीआई की तरफ से उनको पूरा सपोर्ट किया जा रहा है तो वहीं अब नजरें सिलेक्टर्स पर जाकर टिक गई हैं. फिलहाल वो इंडिया ए के साथ ट्राई खेलने के लिए श्रीलंका जाने वाले हैं.
इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में मिल सकता है मौका
टीम इंडिया को साल 2026 में इंग्लैंड के दौरे पर भी जाना है. 1 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार देवजीत सैकिया के अनुसार वैभव सूर्यवंशी नए वंडर किड हैं. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचा सकते हैं. सभी चयनकर्ताओं की नजर उनके ऊपर लगातार बनी हुई है और इंग्लैंड दौरे के लिए होने वाली सिलेक्शन मीटिंग में उनको लेकर सब कुछ ध्यान में रखा जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस सीरीज से पहले टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ भी 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. 26 जून और 28 जून को ये मुकाबले खेले जाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी का ताबड़तोड़ अंदाज
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पूरे क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना ली है. हर कोई उनको वंडर किड के नाम से बुला रहा है. उन्होंने इस सीजन बड़े-बड़े इंटरनेशनल गेंदबाजों के लिए छक्के छुड़ाते हुए रनों का अंबार लगाया. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 का रहा है.
ये भी पढ़िए- ICC ने किया क्रिकेट में के 5 नियमों में बदलाव, टी20 क्रिकेट से लेकर टेस्ट क्रिकेट पर पड़ेगा इसका असर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines