IND vs WI Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. अब तक खेले गए 3 मैच में भारत ने 2 जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज को 1 मैच में सफलता मिली है. इस मैच में दोनों टीमें जान लगाकर जीतना चाहेंगी. भारत की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाना की होगी. इसके अलावा वेस्टइंडीज सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी. भारत ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वैभव को फिर प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है.
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. चौथे मैच में भी हैदराबाद की सरजमीं पर वैभव को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में एक बार फिर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नजर आएंगे.
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इसका एक मुख्य कारण है पिच को दोबारा बिछाया गया है. हम पहले भी ऐसी विकेटों पर खेल चुके हैं. पिच काफी सख्त होने के कारण उछाल भी होगा. हम जानते हैं कि वेस्ट इंडीज कितनी खतरनाक टीम है, इसलिए हमें लापरवाह नहीं होना चाहिए. पिछले मैच में हमने जो जोश बनाए रखा वह अच्छा था. टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया गया है.”
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस के बाद कहा “इस सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. हमें इस मैच में वापसी करने की कोशिश करनी होगी. जैसा कि आपने पहले भी कहा था, इस सीरीज में कुछ बहुत कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इसका मतलब है कि हम कई चीजें अच्छी कर रहे हैं. बस हमें मिलकर 1% और बेहतर करने की कोशिश करनी है. अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं, तो वह प्लैटफॉर्म हमें जीत का सबसे अच्छा मौका देगा.”
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines