Tilak Varma Injury: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. तिलक वर्मा इंजरी की वजह से पहले तीन टी-20 मैचों से बाहर हो गए हैं. तिलक को हाल ही में सर्जरी से गुजरना पड़ा है. हालांकि, भारतीय बल्लेबाज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और वह शुक्रवार को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे. बीसीसीआई ने बताया है कि तिलक को पेट में कुछ समस्या थी और इसी कारण उनकी 7 जनवरी को सर्जरी करनी पड़ी थी. मगर तिलक अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी रिकवरी भी शुरू हो गई है.
तिलक वर्मा पहले 3 टी-20 से बाहर
तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले तीन मैच खेलते हुए दिखाई नहीं देगे. बीसीसीआई ने तिलक की इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया है कि भारतीय बल्लेबाज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह हैदराबाद वापस लौटेंगे. हालांकि, बोर्ड के अनुसार, तिलक की स्थिति अभी पहले से बेहतर हैं. तिलक बचे हुए दो टी-20 मैचों में भी हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर आखिरी फैसला उनके फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा. बीसीसीआई ने बताया है कि तिलक फिजिकल ट्रेनिंग तभी शुरू करेंगे जब वह पूरी तरह से ठीक महसूस करेंगे.
वर्ल्ड कप में खेलने पर भी सस्पेंस
तिलक की इंजरी ने भारतीय टीम की टेंशन बढा़ दी है. भारतीय बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए फिट हो पाएगा या नहीं इस पर सवालिया निशान है. तिलक की हालिया फॉर्म कमाल की रही है. एशिया कप 2025 में रंग जमाने के बाद से उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू टी-20 सीरीज में तिलक का प्रदर्शन जोरदार रहा था. उन्होंने 4 मैचों में 62 की औसत से खेलते हुए 186 रन ठोके थे और वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
44 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines