हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरमनप्रीत कौर के बाद अब किसे मिलेगी भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की कमान? रेस में ये 3 खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लेते हुए टी20, वनडे और टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. आइए आपको बताते हैं कि अब भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की कप्तानी किन खिलाड़ियों को मिल सकती है.

विज्ञापन
कौन बनेगा अगला कप्तान?(Image: Instagram/indiancricketteam)

India Women Team Captaincy: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. वो अब टेस्ट, वनडे और टी20 की अगुवाई नहीं करेंगी. सोशल मीडिया पर हरमनप्रीत ने खुद इस बात की जानकारी दी. बतौर कप्तान हरमनप्रीत का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में टीम ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. पिछले साल टीम ने वनडे वर्ल्ड कप भी जीता था. टीम ने एशियन गेम्स में दो गोल्ड भी अपने नाम किए. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि हरमनप्रीत के बाद टीम की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. यहां हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं.

जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिग्स टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी मानी जाती हैं. पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. बल्लेबाजी के साथ-साथ वो अच्छी फील्डिंग के लिए भी जानी जाती हैं. उनके पास टीम को लीड करने की क्षमता है. उनके पास दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का अनुभव भी है. जाहिर सी बात है कि मैनेजमेंट अब वुमेंस क्रिकेट के फ्यूचर के बारे में सोचेगा. इस लिहाज से देखा जाए तो रोड्रिग्स को भी कप्तान बनाया जा सकता है. टी20 और वनडे की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है. वो 200 के करीब इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. उनके पास अनुभव की कमी नहीं है. BCCI जेमिमा के बारे में जरूर विचार कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 14 साल की कप्तानी, 1 वर्ल्ड कप और 2 गोल्ड, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड?

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा भी कप्तानी की रेस में हैं. वो प्रबल दावेदार हैं. बतौर ऑलराउंडर उन्होंने अभी तक टीम इंडिया को बड़े मैचों में जीत दिलाई है. वुमेंस प्रीमियर लीग में वो यूपी वॉरियर्स की कप्तान भी रह चुकी हैं. दीप्ति के पास बहुत अनुभव है. वो लंबे समय से भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवा दे रही हैं. वो अभी तक 7 टेस्ट, 125 वनडे और 157 टी20 मैच खेल चुकी हैं. अगर BCCI हरमनप्रीत कौर की तरह किसी अनुभवी खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहेगा तो फिर दीप्ति को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. वो भारतीय क्रिकेट टीम को अपने अनुभव के साथ आगे ले जा सकती हैं.

स्मृति मधांना

वैसे हरमनप्रीत कौर के बाद अब सभी के दिमाग में स्मृति मधांना का नाम ही है. वो 2013 से टीम इंडिया के लिए खेल रही हैं. तीनों फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है. बतौर ओपनर उन्होंने भारत के लिए ऐतिहासिक पारियां खेली हैं. वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान भी हैं. उनकी कप्तानी में टीम चैंपियन भी बनी है. वनडे में वो कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. पिछले कुछ सालों से मंधाना को ही कप्तान बनाने की मांग की जा रही थी. मौजूदा समय में वो भारत की उप कप्तान भी हैं. BCCI बहुत जल्द उन्हें कप्तान बनाने का ऐलान कर सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम, फैंस को मिलेगा डबल एक्शन का मजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola