World Cup 2023 AUS vs SA: वनडे विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। अफ्रीकी टीम ने 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया। जहां एक तरफ वनडे विश्व कप में ये साउथ अफ्रीका की लगातार दूसरी जीत थी तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम की ये लगातार दूसरी हार थी। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा का एक ऐसा बयान सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है।
मैच जीत के बाद अफ्रीकी कप्तान ने मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, “शुक्र है हम टॉस हार गए। अगर मैं टॉस जीत जाता तो गेंदबाजी करने का फैसला करता। 311 रन का स्कोर काफी चुनौतीपूर्ण था। पिच काफी सख्त थी इसलिए मैं अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। यह एक परफेक्ट मैच था और हमारे बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की जीत में क्विंटन डिकॉक ने अहम भूमिका निभाई है।”
ये भी पढ़ें:- AUS vs SA: विकेट गंवाने के बाद नाखुश दिखे मार्कस स्टॉयनिस, अंपायर को भी नहीं बख्शा!
पिच की तरफ था बावुमा का इशारा
आपकों बता दें, साउथ अफ्रीकी कप्तान का ये इशारा एकाना की पिच की तरफ था। लखनऊ के एकाना की पिच आईपीएल 2023 से ही काफी विवादों में रही है। आईपीएल के दौरान बल्लेबाजों को इस पिच पर एक-एक रन बनाना काफी मुश्किल होता था। इसको काफी धीमी पिच माना जाता है, लेकिन विश्व कप से पहले पिच को दोबारा से तैयार किया गया है। ऐसे में टॉस से पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के कप्तान पिच को लेकर काफी कंफ्यूज थे।
ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन बनाए थे। अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने 109 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस मैच में कंगारू टीम महज 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
45 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines