हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 खत्म, अब टीम इंडिया की बारी! इस दिन से शुरू होगी गिल सेना की तैयारी

Team India Schedule After IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का समापन हो गया है. अब फैंस की नजर टीम इंडिया पर रहने वाली है. शुभमन गिल एंड कंपनी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए जल्द ही तैयारी करने उतरेगी.

विज्ञापन
टीम इंडिया पर रहेंगी नजरें

Team India Schedule After IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन काफी सफल साबित हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर IPL की ट्रॉफी पर कब्जा किया. अब BCCI का ध्यान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर रहेगा. IPL ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है और अब टीम इंडिया की बारी है. शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने उतरेगी. इसके लिए टीम इंडिया जल्द ही जमा होने वाली है.

कब शुरू होगी टीम इंडिया की तैयारी?

भारतीय टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 2 जून को एकत्र होंगे. केवल एक दिन का आराम मिलेगा. अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए तैयारी शुरू कर देंगे. बता दें कि यह टेस्ट मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा नहीं होगा. ऐसे में टीम इंडिया इसे तैयारी के अवसर के रूप में देखेगी. टेस्ट मैच के बाद वनडे श्रृंखला शुरू होगी, जिसके लिए आने वाले दिनों में टीम एकत्रित होगी.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में कदम रखेंगे RCB के 4 धाकड़ खिलाड़ी! गंभीर-अगरकर दे सकते हैं मौका

विज्ञापन

भारत vs अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख मैच स्थान
एकमात्र टेस्ट6 जून 2026भारत vs अफगानिस्तान न्यू चंडीगढ़
पहला वनडे13 जून 2026भारत vs अफगानिस्तानधर्मशाला
दूसरा वनडे17 जून 2026भारत vs अफगानिस्तानलखनऊ
तीसरा वनडे20 जून 2026भारत vs अफगानिस्तानचेन्नई

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ GT के गेंदबाज ने जीती पर्पल कैप, इस नंबर पर CSK का स्टार, देखें टॉप 10 लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola