---विज्ञापन---

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ GT के गेंदबाज ने जीती पर्पल कैप, इस नंबर पर CSK का स्टार, देखें टॉप 10 लिस्ट

Purple Cap Top 10 List: IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस रोचक रही. CSK और RCB के स्टार गेंदबाजों ने अपना दबदबा दिखाया. अंत में GT के कागिसो रबाडा ने खिताब पर कब्जा किया. आइए ऑरेंज कैप की टॉप 10 लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Purple Cap Top 10 List: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का समापन हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से फाइनल में हराया और खिताब पर कब्जा किया. इस सीजन पर्पल कैप की रेस रोचक रही. गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों का दबदबा रहा है. RCB के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से रेस में आगे थे लेकिन अंत में कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर कब्जा किया. CSK खिलाड़ी अंशुल कंबोज एक समय पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे थे लेकिन उन्होंने नंबर 5 पर सीजन का अंत किया. आइए पर्पल कैप की टॉप 10 फाइनल लिस्ट पर नजर डालते हैं.

IPL 2026 में पर्पल कैप की टॉप 10 लिस्ट

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट इकोनॉमी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 4 विकेट हॉल
1कगिसो रबाडागुजरात टाइटंस 17299.683/250
2भुवनेश्वर कुमाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु16287.954/231
3जोफ्रा आर्चरराजस्थान रॉयल्स16259.313/170
4राशिद खानगुजरात टाइटंस 17219.074/331
5अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स142110.523/220
6ईशान मलिंगासनराइजर्स हैदराबाद15209.334/321
7मोहम्मद सिराजगुजरात टाइटंस 17199.063/260
8रसिख सलामरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु12199.454/241
9कार्तिक त्यागीकोलकाता नाइट राइडर्स14189.763/220
10जेसन होल्डरगुजरात टाइटंस 11177.564/241

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में RCB की जीत का असली सूत्रधार कौन? सिर्फ विराट कोहली और रजत पाटीदार को ही क्यों मिले क्रेडिट!

---विज्ञापन---

कागिसो रबाडा ने दूसरी बार जीती पर्पल कैप

कागिसो रबाडा ने पहली बार IPL में पर्पल कैप 2020 में जीती थी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन 30 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने DC को फाइनल में जगह दिलाने में अहम किरदार निभाया था. IPL 2026 में कागिसो रबाडा ने फिर पर्पल कैप जीती है और इस बार भी उनकी टीम फाइनल में पहुंची. हालांकि, रबाडा अपनी दोनों टीमों को चैंपियन बनाने में असफल रहे थे.

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू अब दूर नहीं! IPL 2026 के बाद BCCI ने किया खास ‘ऐलान’

---विज्ञापन---

First published on: Jun 01, 2026 04:20 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola