Team India Squad: हांगकांग सिक्सेस 2026 की शुरुआत अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में होने जा रही है. सालों से इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है और भारतीय टीम भी इसमें हिस्सा लेती रही है. हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा स्क्वाड में क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह और नीतीश राणा जैसे लोकप्रिय खिलाड़ी भी शामिल हैं.
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
हांगकांग क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए 2026 के सीजन के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया है. भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या की मौजूदगी से भारतीय स्क्वाड काफी मजबूत नजर आ रहा है. टीम में शशांक सिंह, टी नटराजन और नीतीश राणा जैसे बड़े IPL स्टार भी मौजूद हैं.
टीम इंडिया का स्क्वाड: भुवनेश्वर कुमार (c), क्रुणाल पांड्या, नीतीश राणा, शशांक सिंह, टी नटराजन, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
कब से शुरू हो रहा हांगकांग सिक्सेस इवेंट?
हांगकांग सिक्सेस इवेंट के पहले संस्करण का आयोजन 1992 में हुआ था. एक अनोखे प्रारूप में इस इवेंट का आयोजन होता है. यह 6-6 ओवरों का मैच होता है और एक टीम के कुल 6 खिलाड़ी मैदान पर होते हैं. गेंदबाज और विकेटकीपर के अलावा मैदान पर 4 फील्डर होते हैं. 2017 तक यह टूर्नामेंट लगातार आयोजित किया गया, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया. 2024 में दोबारा हांगकांग सिक्सेस की शुरुआत हुई. बता दें कि 30 अक्टूबर से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और 1 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.
बता दें कि हांगकांग सिक्सेस इवेंट में विकेटकीपर को छोड़कर हर एक खिलाड़ी को एक ओवर डालना अनिवार्य है. सिर्फ एक गेंदबाज दो ओवर डाल सकता है. हर एक जीत के लिए टीम को 2 अंक मिलते हैं. इसके नियम साधारण क्रिकेट मैच से पूरी तरह अलग हैं.
हांगकांग सिक्सेस 2026 में 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा
हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया ग्रुप C का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान और UAE भी शामिल हैं. नीचे सभी ग्रुप दिए गए हैं:
- ग्रुप A: ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और इंग्लैंड
- ग्रुप B: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और श्रीलंका
- ग्रुप C: भारत, पाकिस्तान और UAE
- ग्रुप D: साउथ अफ्रीका, ओमान और अफगानिस्तान
बता दें कि 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में मैचों की शुरुआत सुबह 5:45 बजे हो जाएगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
9 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
17 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
17 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines