Rohit Sharma with Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा 19 अक्टूबर से हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के बाद से मैदान पर नहीं नजर आए हैं. टीम इंडिया के लिए कमबैक करने से पहले हिटमैन ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के साथ एक सेशन किया है. जहां पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे सहित पूरी टीम को ऑस्ट्रेलिया में अच्छे प्रदर्शन का गुरु मंत्र दिया है.
अंडर-19 टीम संग नजर आए रोहित शर्मा
बीसीसीआई ने 20 सितंबर 2025 को एक पोस्ट किया, जिसमें भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के साथ नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले रोहित ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अंडर-19 टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में जीत का मंत्र दिया था. जिसके बारे में अब बीसीसीआई ने पोस्ट किया है. बीसीसीआई द्दारा जारी तस्वीर में टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा 14 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी भी नजर आ रहे हैं. अंडर-19 टीम 21 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलेगी. जहां पर टीम को 3 यूथ वनडे और यूथ टेस्ट मैच खेलने हैं.
वनडे सीरीज का पहला मैच 21 तो वहीं दूसरा मैच 24 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 26 सितंबर को आयोजित होगा. पहला यूथ टेस्ट 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होगा. वहीं दूसरा टेस्ट 7 से 10 अक्टूबर के बीच होगा. अंडर-19 टीम ने हाल में ही इंग्लैंड में जाकर अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसे में इन खिलाड़ियों पर अब ऑस्ट्रेलिया में भी धमाल मचाने की जिम्मेदारी होगी. ऐसे में टीम को रोहित शर्मा का गुरु मंत्र बड़ा काम आएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मैच विनर खिलाड़ी ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी! गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव को लेना होगा बड़ा फैसला
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलन पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान.
स्टैंडबाई खिलाड़ी: युधाजीत गुहा, लक्ष्मण, बी.के. किशोर, अलंकृत रापोल और अर्नव बुग्गा.
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, इस सीरीज से दोबारा मैदान पर करेंगे वापसी!
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
7 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
20 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines