T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी. सूर्या की सेना ने पिछले एक साल में कमाल की क्रिकेट खेली है. बल्ले से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन खूब धमाल मचा रहे हैं, तो गेंदबाजी अटैक भी लाजवाब नजर आ रहा है.
हालांकि, आपको शायद ही पता होगा कि टी-20 विश्व कप के इतिहास में दो टीमें ऐसी रही हैं, जिनके खिलाफ भारत को आजतक जीत नसीब नहीं हो सकी है.
दो टीमों से कभी नहीं जीता है भारत
टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस बार विश्व कप का 11वां संस्करण खेला जाना है. 10 एडिशन में टीम इंडिया ने दो बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है, लेकिन दो टीमों को भारत इस मेगा इवेंट में आजतक नहीं हरा सका है. यह दो टीमें न्यूजीलैंड और श्रीलंका रही हैं. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने अब तक विश्व कप में कुल 2 मैच खेले हैं और दोनों ही बार टीम को हार का मुह देखना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम तीन बार मैदान पर उतरी है और तीनों ही बार मैच का नतीजा कीवी टीम के पक्ष में आया है. आगामी विश्व कप में भारतीय टीम इस शर्मनाक रिकॉर्ड को हमेशा के लिए धो डालना चाहेगी. टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-1 से मात दी.
टाइटल डिफेंड करने उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी में अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन गजब की फॉर्म में हैं. वहीं, खुद कप्तान सूर्या भी फॉर्म में लौट चुके हैं. हार्दिक पांड्या लगातार बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines