हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की करारी शिकस्त, ये रहे हार के बड़े कारण

India vs South Africa 1st Test : भारतीय टीम को सेंचुरियन टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया एक दिन पहले ही हार गई।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

India vs South Africa 1st Test : सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को एक दिन पहले ही अपने नाम कर लिया। पहले टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका की टीम ने एक पारी और 32 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका की शानदार तेज गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम तीसरे दिन ही ढेर हो गई।

दोनों ही पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब देखने को मिली। पहले पारी में केएल राहुल और दूसरी पारी में विराट कोहली के अलावा और कोई टीम इंडिया का बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का ज्यादा सामना नहीं कर पाया। सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की हार के कई बड़े कारण रहे।

1.  टॉप ऑर्डर फ्लॉप

सेंचुरियन टेस्ट की दोनों ही पारियों में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर एक दम फ्लॉप साबित हुआ। टीम इंडिया को मैच की दोनों ही पारियों में शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसावल, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर मैच की दोनों पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रहें।

विज्ञापन

2. गेंदबाजी में फ्लॉप टीम इंडिया

पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों को इस मैच में पहली पारी में ही गेंदबाजी करने का मौका मिला। जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई गेंदबाज किफायती साबित नहीं हुआ। जहां एक तरफ साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने अपनी गति और उछाल से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान किया तो वहीं भारतीय तेज गेंदबाज उतना कमाल नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: अकेले लड़ते रहे विराट कोहली, Selfish कहने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

3. रोहित शर्मा फेल

सेंचुरियन टेस्ट में फैंस को रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थी लेकिन रोहित शर्मा ने दोनों ही पारियों में फैंस को निराश किया। रोहित ने पहली पारी में 5 रन बनाए तो दूसरी पारी में रोहित बिना खाता खोले आउट हुए। दोनों ही पारियों में रोहित शर्मा को कगिसो रबाड़ा ने आउट किया।

4.  अनुभव की कमी

पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी बेहद कमजोर रही। पहली पारी में केएल राहुल तो दूसरी पारी में विराट कोहली को छोड़ दे, तो बाकी बल्लेबाजों ने टीम को काफी निराश किया। भारतीय बल्लेबाजी में अनुभव की काफी कमी खली। शुभमन गिल से लेकर यशस्वी जायसवाल तक को विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट का उतना अनुभव नहीं है। जो उनकी बल्लेबाजी के दौरान भी देखने को मिला।

विज्ञापन

5. प्लानिंग में फेल टीम इंडिया

क्रिकेट एक्सपर्ट के अनुसार पहले टेस्ट में भारतीय टीम की प्लानिंग में कमी देखने को मिली है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि टेस्ट मैच से पहले टीम को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए और प्रैक्टिस भी वहीं करनी चाहिए जहां मैच होने वाला हो।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola