IND vs NZ: टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के फाइनल में रौंद खिताब पर कब्जा किया है. टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब टीम इंडिया ने कीवी खिलाड़ियों को पटखनी दी. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें जब भी एक दूसरे के सामने मैदान पर उतरेगी फैंस को जबरदस्त मजा आता है. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही साल 2026 में भी इन दोनों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे. इसमें से कितने मैचों में दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे आइए आपको भी बताते हैं.
तीनों फॉर्मेट में खेली जाएगी सीरीज
क्रिकबज की खबर के अनुसार साल 2026 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज, 5 मैचों की टी20 सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया इस दौरे पर 18 अक्टूबर को जा सकती है. इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बीसीसीआई और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के मैचों को 3 से बढ़ाकर 5 करने की सहमति जताई है. इस दौरे के सबसे आखिर में 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर को होगी और टीम इंडिया दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत वापस लौट आएगी.
5 मैचों में खेलते नजर आएंगे रोहित-विराट
टीम इंडिया के इस दौरे पर फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली भी देख पाएंगे. 5 मैचों की वनडे सीरीज में दोनों खिलाड़ी बल्ले से धाक जमाने के लिए उतरेंगे. टीम इंडिया की ये दिग्गज जोड़ी टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर में कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हाल ही में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे. फैंस के अंदर हमेशा इन दोनों खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का उत्साह दिखाई पड़ता है.
ये भी पढ़िए- पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद मुश्किल में आई सनराइजर्स टीम! सस्पेंड हुआ सोशल मीडिया अकाउंट
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines