IND vs SA Playing 11: ईडन गार्डन्स में मिली हार का हिसाब चुकता करने के लिए टीम इंडिया बेताब है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. पहले टेस्ट में भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था. शुभमन गिल का दोनों ही पारियों में बल्लेबाजी ना कर पाना टीम के खिलाफ गया था.
सीरीज का अंत बराबरी पर करने के लिए टीम इंडिया को गुवाहाटी में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल टीम के साथ गुवहाटी तो ट्रैवल कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव
सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. शुभमन गिल पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन वह गुवाहाटी में मैदान पर उतरेंगे या नहीं इस पर आखिरी फैसला मुकाबले की शुरुआत से पहले लिया जाएगा. अगर गिल पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह पर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: 17 चौके, 6 सिक्स… Rinku Singh ने उड़ाया बल्ले से गर्दा, तमिलनाडु के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी
पडिक्कल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें वह हेड कोच गौतम गंभीर के साथ बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान चर्चा करते हुए दिखाई दिए थे. वहीं, नंबर तीन पर वॉशिंगटन सुंदर के फ्लॉप होने के बाद साई सुदर्शन की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. इसके साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी को फिर से स्क्वॉड में जोड़ा गया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश को किसकी जगह पर चांस मिलता है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ये 3 गलतियां दोहराईं तो दूसरे टेस्ट में पक्की है टीम इंडिया की हार! गुवाहाटी में रहना होगा सावधान
बल्लेबाजों को लेनी होगी जिम्मेदारी
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार का कारण बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा था. टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रही थी, तो नंबर तीन पर वॉशिंगटन सुंदर को आजमाने का फैसला फेल रहा था. गिल का दोनों ही इनिंग में बैटिंग ना कर पाना टीम को बेहद खला था. वहीं, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे थे. अब अगर टीम इंडिया को सीरीज 1-1 से बराबर करनी है, तो बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल/देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरैल.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines