IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और विशाल स्कोर बनाया था. भारत की ओर से तीसरे मैच में बल्ला अभिषेक शर्मा का चला. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उनके अलावा ईशान किशन ने भी तूफानी बल्लेबाजी की. हालांकि लोअर मिडिल ऑर्डर में ज्यादातर खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. भारत ने 14 रनों से मुकाबला जीत लिया है और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.
भारत ने बनाए थे 223 रन
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच केवल 7 रनों की साझेदारी हुई. संजू 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि अभिषेक शर्मा ने शानदार 30 गेंदों में 69 रन बनाए. उन्होंने इस मैच में अपने 2 हजार टी-20आई रन भी पूरे किए. अभिषेक ने 1024 गेदों में 2 हजार रन पूरे किए और ऐसा करने वाले वह सबसे तेज बल्लेबाज भी बने. अभिषेक के अलावा दूसरी सबसे बड़ी पारी ईशान किशन ने खेली. उन्होंने 18 गेंदों में 37 रन बनाए. ईशान ने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा था. तिलक वर्मा के बल्ले से 16 गेंदों में 28 रन निकले.
ये भी पढ़ें: VIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट, भड़के गौतम गंभीर
वह इस मैच में रन आउट हो गए थे. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में 2 गेंदों में 1 रन बनाकर ही आउट हो गए थे. अंत में अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया. भारत ने इस तरह 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा शमर जोसेफ को 2 सफलता मिली. वहीं, शमर स्प्रिंगर ने 4 ओवर में 50 रन खर्च कर 2 विकेट अपनी झोली में डाले.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज
वेस्टइंडीज की ऐसी रही बल्लेबाजी
पिछले मैच में नाबाद शतकीय पारी खेलकर वेस्टइंडीज को जिताने वाले कप्तान शाई होप इस मैच में फ्लॉप हो गए. उन्होंने 5 गेंदों में 5 रन बनाए. उन्हें अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड कर चलता किया. इसके बाद कामिल पूरन ने 27 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. वहीं, शिमरोन हेटमायर ने भी 26 गेंदों में 43 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. रोवमैन पॉवेल ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया. उन्होंने 7 गेंदों में 5 रन बनाए.
वेस्टइंडीज 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 209/7 रन बना सकी. भारत ने इस तरह 14 रनों से जीत हासिल कर ली. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में 44 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए.
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
6 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines