Virat Kohli IND vs ENG: भारतीय टीम ने असंभव को संभव करते हुए ओवल में जीत का परचम लहरा डाला। रोमांच से भरे मुकाबले में शुभमन गिल की युवा ब्रिगेड ने इंग्लैंड को 6 रनों से हरा दिया। इस जीत के नायक मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने आखिरी दिन तीन विकेट लेते हुए इंग्लैंड की पूरी पारी को समेट दिया। भारतीय टीम के जानदार प्रदर्शन पर विराट कोहली का भी रिएक्शन सामने आया है। किंग कोहली ने टीम के धांसू प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। वहीं, विराट ने मियां भाई के योगदान का खास जिक्र किया है।
कोहली ने किया रिएक्ट
ओवल टेस्ट में टीम इंडिया को मिली यादगार जीत पर विराट कोहली ने भी गिल की युवा ब्रिगेड की पीठ थपथपाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “टीम इंडिया की शानदार जीत। प्रसिद्ध और सिराज ने गजब का धैर्य और जज्बा दिखाया, जिसके दम पर टीम ने कमाल की जीत दर्ज की। मैं सिराज का नाम खासतौर पर मेंशन करता चाहता हूं, जिन्होंने टीम की खातिर खुद को पूरी तरह से झोंक डाला। मैं उनके लिए काफी खुश हूं।” सिराज ने टेस्ट के पांचवें दिन अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाया। उन्होंने तीन विकेट चटकाते हुए भारतीय टीम की हार को जीत में तब्दील कर दिया।
सिराज ने पलटी बाजी
मोहम्मद सिराज ने अकेले दम पर पांचवे दिन ओवल टेस्ट मैच को पूरी तरह से पलटकर रख दिया। सिराज ने पहले जेमी स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद उन्होंने जेमी ओवरटन को भी 9 रनों के स्कोर पर चलता किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को क्लीन बोल्ड करते हुए इंग्लैंड को 9वां झटका दिया।
इसके बाद टूटे हाथ के साथ क्रिस वोक्स मैदान पर उतरे। मगर वोक्स से ज्यादा खतरा गस एटकिंसन से था। एटकिंसन हर गेंद पर बल्ला घूमा रहे थे, मगर सिराज ने बेहतरीन यॉर्कर फेंकते हुए एटकिंसन और इंग्लैंड की पारी का अंत कर दिया।
संबंधित खबरें
नाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
9 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
18 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
58 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines