Asia Cup 2025: एशिया कप के आयोजन में अभी कुछ हफ्ते बचे हैं। टीम इंडिया के 15 सदस्यों के स्क्वाड पर सभी की नजर है। आज टीम का ऐलान देखने को मिलने वाला है। खबर सामने आई थी कि डेढ़ बजे भारत की एशिया कप स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, अब फैंस को और इंतजार करना पड़ सकता है और इसके पीछे का बड़ा कारण सामने आ गया है।
टीम इंडिया के सिलेक्शन में होगी देरी
एशिया कप से सिलेक्शन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और अजित अगरकर नजर आने वाले हैं। News24 के वैभव भोला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एशिया कप के लिए टीम इंडिया के ऐलान से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देरी होगी। उन्होंने इसका कारण मुंबई में हो रही बारिश को बताया है। दरअसल, मुंबई में काफी तेज वर्षा हो रही है और हालत बिगड़ने शुरू हो गए हैं। सड़क और रेलवे ट्रैक डूबने लगे हैं। यही कारण है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी हो सकती है।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने के दावेदार
भारतीय टीम के पास इस समय दुनिया के सबसे बेस्ट खिलाड़ी हैं। इसी वजह से प्लेयर्स के पास काफी सारे विकल्प हैं। बल्लेबाजों की बात करें, तो अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर के रूप में टीम के पास ऑप्शन की कमी नहीं है। विकेटकीपर्स में भी टीम के पास कोई कमी नहीं है। संजू सैमसन का खेलना लगभग तय है और बैकअप कीपर के रूप में जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल का विकल्प टीम के पास है।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया के पास ऑलराउंडर्स की कमी नहीं होगी। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल स्क्वाड का हिस्सा जरूर होंगे, वहीं वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और रियान पराग को लेकर सिलेक्टर्स विचार कर सकते हैं। भारत के पास स्पिन गेंदबाजी के भी कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नाई के रूप में काफी विकल्प हैं। अर्शदीप का खेलना तय है और जसप्रीत बुमराह को लेकर भी चीजें क्लियर हो जाएंगी। देखना होगा कि मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा में से किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलती है।
संबंधित खबरें
कौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
23 mins agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
40 mins ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
1 hr ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
1 hr agoICC रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान, केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्यों 15 की जगह चुने गए 16 खिलाड़ी?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार का हो गया कमबैक, अब इन 5 बड़े खिलाड़ियों की बारी!
2 hrs agoIND vs WI: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें दूसरा टी-20 मैच?
2 hrs ago'ICC ट्रॉफी आपके...', अजीत अगरकर की विदाई के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines