Tanmay Manjunath scored 407 run: भारतीय क्रिकेट में एक और बड़ा धमाका हुआ है। यह धमाका 16 साल के क्रिकेटर ने किया है। जिसने वनडे में 407 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर सभी को चौंका दिया है। इस युवा क्रिकेटर ने अपनी तूफानी पारी में 48 चौके और 24 छक्के भी ठोके। इस खिलाड़ी का नाम तन्मय मंजुनाथ है, जो शिमोगा के सागर से ताल्लुक रखते हैं।
तन्मय मंजुनाथ ने बनाए 407 रन, सिर्फ 165 गेंद खेलीं
तन्मय मंजुनाथ ने अंडर-16 क्रिकेट में अपनी 407 रनों की शानदार पारी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 16 साल के तन्मय मंजुनाथ ने 50 ओवर के इस मैच में 407 रनों की पारी के दौरान सिर्फ 165 गेंदें खेलीं। इस पारी को देख फैंस उनके कायल हो गए हैं।
तन्मय मंजुनाथ नागेंद्र क्रिकेट अकादमी में कोचिंग ले रहे हैं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तन्मय सागर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं। दरअसल, शिमोगा में 50-50 ओवर्स का इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट खेला गया था। इसी के एक मुकाबले में तन्मय ने भद्रावती NTCC टीम के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली। तन्मय सागर स्थित नागेंद्र क्रिकेट अकादमी में कोच नागेंद्र पंडित से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
https://twitter.com/sagayrajp/status/1591501989812527105?s=20&t=2qchu3JDDr_At7qrQyPtjA
रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ा रिकॉर्ड
बात अगर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की करें तो सबसे बड़ा स्कोर भारत के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रनों की तापड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 33 चौके और 9 छक्के उड़ाए थे। खास बात ये है कि रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 दोहरा शतक हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines