Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026: भूल जाइए जियो हॉटस्टार! इस चैनल पर फ्री में उठाएं IND vs ENG सेमीफाइनल मैच का लुत्फ 

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल वानखेड़े में खेला जाएगा. इस मैच के लिए दोनों टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. ऐसे में आप इस मैच को फ्री में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे. जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़े

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 3, 2026 12:37

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम अब खिताब से महज 2 कदम दूर रह गई है. सेमीफाइनल में टीम का सामना इंग्लैंड की टीम से होगा. ये मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा. मैच की सभी टिकट बिक चुकी हैं और फैंस में इस मैच के लिए अच्छा खासा रोमांच देखने को मिल रहा है. ऐसे में जो भारतीय फैंस स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे वो फ्री में भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच को कहां देख पाएंगे. 

IND vs ENG मैच का फ्री लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैचों के लाइव प्रसारण के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनल का रिचार्ज करना होगा. मोबाइल और लैपटॉप पर देखने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा तो वहीं अगर आप इस मैच को टीवी पर फ्री में देखना चाहते हैं तो वो केवल डीडी स्पोर्ट्स के चैनल पर ही होगा. इसके लिए आपके घर में डीडी फ्री डिश लगी होनी चाहिए.

---विज्ञापन---

कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच का ये मुकाबला 5 मार्च को होगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6 बजकर 30 मिनट पर बीच मैदान में उतरेंगे. इसके बाद मैच की पहली गेंद 7 बजे फेंकी जाएगी. ये मैच ब्लॉकबस्टर होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ उतर रही हैं. 

---विज्ञापन---

यहां देखें दोनों टीमों के स्क्वॉड

टीम इंडिया : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा.

इंग्लैंड : हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड. 

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप 2026 पर आईपीएल खिलाड़ियों का हुआ कब्जा! टीम इंडिया में इन 2 फ्रेंचाइजी के कप्तान

First published on: Mar 03, 2026 12:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.