IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. टीम इंडिया से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया इस जीत के साथ ही सुपर 8 में पहुंच गई है. पाकिस्तान को 61 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इन 2 खिलाड़ियों की जमकर तारीफ भी की है.
सूर्यकुमार यादव ने भारत को समर्पित की जीत
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को एकतरफा जीत मिली है. ये जीत भारत को समर्पित करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘मुझे लगता है कि ये जीत इंडिया के लिए है. लेकिन हां, ये… हमने वही क्रिकेट खेला, जो हम खेलना चाहते थे. मैंने आपको टॉस के समय भी बताया था. मुझे लगता है कि इस विकेट पर पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन था. जिस तरह से ईशान ने बैटिंग की और वह पिछले कुछ गेम में और डोमेस्टिक सर्किट में भी बैटिंग कर रहा था. उसने उसी तरह बैटिंग की और टीम को आगे ले गया. हम वैसे ही खेलना चाहते थे जैसे हम खेल रहे थे.’
ईशान किशन की तारीफ करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘पावरप्ले में किसी को जिम्मेदारी लेनी थी और जिस तरह से उसने वह जिम्मेदारी ली, मुझे लगता है कि वह कमाल का था. मुझे लगता है कि हम पावरप्ले में बहुत आगे थे. 7 से 15 के बीच थोड़ा सा गैप था, लेकिन फिर यही T20 क्रिकेट की खूबसूरती है और जिस तरह से तिलक, शिवम और रिंकू ने बैटिंग की, मुझे लगता है कि यह तारीफ के काबिल था.’
Suryakumar Yadav instgram story for Bihar Star Ishan Kishan 💪 #INDvsPAK pic.twitter.com/PMhBQNbDzH
---विज्ञापन---— Ajeet Kumar (@ajeetkr03) February 15, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान, बताया कहां हुई असली चूक?
शानदार गेंदबाजी पर बोले कप्तान सूर्या
टीम इंडिया ने गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके बारे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘हार्दिक ने नई बॉल ली, पहली बॉल से चार्ज लिया, फिर बुमराह आए, वह सबसे अच्छा क्या करते हैं. उन्होंने दुनिया को दिखाया कि वह दुनिया के बेस्ट बॉलर क्यों हैं. फिर वरुण, कुलदीप, अक्षर, असल में तिलक भी, आए, योगदान दिया. मुझे लगता है कि सभी को योगदान देते देखना बहुत अच्छा था. हम आगे के बारे में कल सोचेंगे. पहले, हम वापस जाएंगे, एक टीम के तौर पर साथ में कुछ अच्छा समय बिताएंगे और फिर जब हम कल फ्लाइट लेंगे, तो पहुंचेंगे अहमदाबाद. हम अगले गेम के बारे में सोचना शुरू करेंगे.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने किया प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, बाहर होने की कगार पर पड़ोसी मुल्क










