IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ चुका है. सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें तय हो चुकी हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं. जब भी ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे के सामने होती हैं धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलता है. दोनों ही टीमें इस विश्व कप में मजबूत नजर आ रही हैं. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर भारत और इंग्लैंड के बीच का सेमीफाइनल मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो फाइनल में किस टीम की एंट्री होगी.
India vs England historical trend in #T20WorldCup Semi-Finals
Who will be the next winner?#INDvsENG #CricketFever pic.twitter.com/QRGtYpXNd3---विज्ञापन---— Radhakishan Jat (@rkjat65) March 3, 2026
बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल
आईसीसी की तरफ से नॉकआउट मुकाबलों के लिए पूरी तैयारी की जाती है. 5 मार्च को होने वाला ये मुकाबला अगर बारिश के चलते उस दिन नहीं हो पाता है तो आईसीसी की तरफ से इसके लिए 6 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है. वहीं अगर मैच शुरू हो जाता है और बारिश के चलते 5 तारीख को पूरा नहीं हो पाता तो रिजर्व डे वाले दिन को बचे हुए ओवर खेले जाएंगे.
रिजर्व डे वाले दिन भी अगर बारिश के चलते मुकाबला नहीं हो पाता है तो टीम इंडिया को नुकसान होगा. इस मैच में रद्द होने पर इंग्लैंड की टीम सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
क्या होता है इसके लिए ICC का नियम?
आईसीसी पहले तो इस मैच का नतीजा मैदान पर ही निकालने की पूरी कोशिश करता है लेकिन फिर भी मैच रद्द हो जाता है तो सुपर 8 में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिल जाती है. इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 में 3 मैच खेले और तीनों में जीत हासिल की थी तो वहीं टीम इंडिया ने 3 में से 2 मैचों में ही जीत हासिल की थी. ऐसे में आईसीसी के नियमों के अनुसार इंग्लैंड को फायदा हो जाएगा. मौसम ने अगर साथ नहीं दिया तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती है.
ये भी पढ़िए- पाक खिलाड़ी की फूटी किस्मत, T20 वर्ल्ड कप में तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, फिर भी इस लीग के ऑक्शन से हुए बाहर










