नई दिल्ली: Team India 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रही है। बुधवार को कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वे इस बड़े मुकाबले के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति में दूसरी टीमों के खिलाफ मिलने वाली चुनौती के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसे देख नेटिजन्स और क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा से पूछ रहे हैं कि क्या वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल हो गए हैं। आखिर ये क्या माजरा है, आइए आपको बताते हैं।
अभी पढ़ें – T20 WC: इस तरह क्वालिफाई कर सकती हैं वेस्ट इंडीज और श्रीलंका, जानिए सुपर 12 की पॉइंट टेबल और समीकरण
इब्राहीम बदीस का रोहित शर्मा जैसा लुक
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया और संचार विभाग के प्रबंधक इब्राहीम बदीस ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में गाबा क्रिकेट मैदान से पाकिस्तान की जर्सी और चश्मा पहले ट्विटर पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं।
https://twitter.com/IbrahimBadees/status/1582660953975685120?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1582660953975685120%7Ctwgr%5E7a3130d0e2b9270d51e979c72edef2ec2a708ae6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F447225-did-rohit-sharma-just-join-pakistan-cricket-team
इब्राहिम रोहित शर्मा जैसा लुक दे रहे थे। वह हिटमैन के हमशक्ल की तरह नजर आए तो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। नेटिजंस ने रोहित शर्मा को टैग कर पूछा है कि आप पाकिस्तान टीम में कबसे शामिल हो गए।
https://twitter.com/was_ooo_ooo/status/1582673506377998336?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1582673506377998336%7Ctwgr%5E7a3130d0e2b9270d51e979c72edef2ec2a708ae6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F447225-did-rohit-sharma-just-join-pakistan-cricket-team
पाकिस्तान की किट में रोहित शर्मा
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा: “रोहित शर्मा क्या ये आप हैं???” एक अन्य ने ट्वीट किया: “मुझे लगा कि यह पाकिस्तान की किट में रोहित शर्मा हैं।” वहीं एक यूजर ने उन्हें टैग कर पूछा कि उन्होंने अपने साथ क्या किया है। एक और यूजर ने ट्वीट किया, “शाहीन शाह अफरीदी की शानदार वापसी के बाद रोहित शर्मा ने पाकिस्तान टीम में शामिल होने का फैसला किया।”
अभी पढ़ें –
ये है तैयारी
23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कप्तान रोहित ने कहा- कोई दोराय नहीं है कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला बड़ा मैच होगा, लेकिन हम इस मैच के लिए खुद को रिलेक्स रख रहे हैं। हमारा पूरा फोकस इस बात पर है कि हमें एक खिलाड़ी के तौर पर क्या योगदान देना है। यदि टीम का हर सदस्य खुद को शांत रखते हुए टीम के लिए योगदान देता है तो हम मुकाबले में काफी आगे रहेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
17 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
27 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines