नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को 1.30 बजे से T20 World Cup 2022 का महामुकाबला खेला जाएगा। इस हाई वोल्टेज मैच के लिए दोनों टीमें जी-जान से तैयारियों में जुटी हैं। शनिवार को मेलबर्न स्टेडियम में टीम इंडिया ने प्रैक्ट्सि की।
हालांकि टीम इंडिया के लिए पिछले वर्ल्ड कप में चुनौती बनकर साबित हुए शाहीन अफरीदी मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। पिछले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को शाहीन ने ही शिकार बनाया था। हालांकि क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने इस मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खास टिप्स शेयर की हैं।
सचिन ने कहा कि शाहीन शाह अफरीदी दुनिया के प्रमुख सफेद गेंद के गेंदबाजों में से एक हैं। भारतीय बल्लेबाजों को उन्हें स्ट्रेट (सीधे) खेलने की कोशिश करने की जरूरत है।
https://twitter.com/BCCI/status/1583826460267073538
शाहीन अटैकिंग बॉलर है
पीटीआई के साथ बातचीत में सचिन ने यह पूछे जाने पर कि अगर वह अपने खेल के दिनों में शाहीन के कैलिबर का सामना करते तो क्या करते, तेंदुलकर हंसे और कहा: “मैंने अपना दिमाग इस तरह नहीं रखा है क्योंकि मुझे पता है कि मैं उसका सामना नहीं करूंगा।” लेकिन इसके बाद सचिन ने कहा- शाहीन एक अटैकिंग बॉलर है और उसे विकेट चटकाना पसंद है।
https://twitter.com/BCCI/status/1583747082405687297
‘वी’ के दायरे के भीतर खेलो
तेंदुलकर ने कहा- वह गेंद को ऊपर उठाता है और स्विंग करने के लिए खुद को बैक करता है। वह अपनी गति से बल्लेबाजों को हवा में और पिच के बाहर हराने की क्षमता रखता है। इसलिए उनके साथ रणनीति स्ट्रेट और ‘वी’ के दायरे के भीतर खेलने की होनी चाहिए। तेंदुलकर कहना चाहते हैं कि भारतीय बल्लेबाजों को उन्हें मिडऑन और मिडऑन के दायरे में ठोकना चाहिए। उनकी विकेट पर आती बॉल्स पर यदि स्ट्रेट और V के दायरे में शॉट लगाए जाएं तो यह काफी प्रभावी होगा।
ये है शाहीन की खूबी
शाहीन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह गति में कोई बदलाव न करते हुए भी अपनी लाइन में रखने के लिए विकेट हासिल करते हैं। उनके पास एक अच्छी शॉर्ट गेंद भी है जो बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर सकती है और उन्हें एलबीडब्ल्यू के लिए बीट कर सकती है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines