नई दिल्ली: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नवीन उल हक आईपीएल से फ्री होने के बाद इन दिनों टी-20 ब्लास्ट में खेलते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने लीसेस्टरशायर के लिए खेलते हुए बल्ले से जमकर तबाही मचाई। नॉर्थेम्पटनशायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नौवें नंबर पर उतरे नवीन ने सूर्यकुमार यादव की स्टाइल में दे दनादन चौके-छक्के कूट डाले। नवीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
312.50 की स्ट्राइक रेट से जड़े नाबाद 25 रन
नवीन ने इस मुकाबले में 8 गेंदें खेलीं और एक चौका और 3 छक्के ठोक 312.50 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने सूर्या स्टाइल में स्कूप शॉट खेलकर थर्ड मैन पर जबर्दस्त छक्का ठोका। नवीन ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए कई गगनचुंबी छक्के जमाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लीसेस्टरशायर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन जड़े। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया। नवीन ने 4 ओवर में महज 26 रन देकर 1 विकेट निकाला।
https://www.youtube.com/watch?v=m2ZdqFotG24
क्रिस लिन ने खेली जबर्दस्त पारी
हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थेम्पटनशायर के ओपनर क्रिस लिन ने तबाही मचाते हुए लीसेस्टरशायर के जबड़े से मैच छीन लिया। लिन ने 68 गेंदों में 13 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 110 रन ठोक अपनी टीम को 18.5 ओवर में ही जीत दिला दी। नवीन उल हक आईपीएल के दौरान विराट कोहली से कहासुनी के बाद लगातार चर्चा में हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
8 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines