India vs Australia 1st T20I : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अंतिम ओवर में दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। मैच के दौरान विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच के बाद वह काफी खुश नजर आए। होते भी क्यों नहीं, बतौर कप्तान उनकी अगुवाई में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के बाद उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। खासकर रिंकू सिंह की। उन्होंने कहा, ‘जी, इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी मेरी कप्तानी की। मैच के शुरुआत में दबाव था, लेकिन पूरी टीम ने अच्छा जवाब दिया।’
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: सूर्या की कप्तानी में भारत ने पहले मैच में ही रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो कभी नहीं हुआ
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह बेहद गौरव की बात है कि मैं भारतीय टीम की कप्तानी कर रहा हूं। पहली इनिंग्स के बार मैंने खिलाड़ियों से यही कहा कि मैदान में हल्की ओस देखने को मिल सकती है। मैदान छोटा है। गेंदबाजी के दौरान हमने अंदाजा लगा लिया था कि यहां करीब 230 रन बन सकते हैं। बस अपना खेल खेलो। खुशी हो रही है कि हमने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।’
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘ईशान और मेरे बारे में यह प्लान तैयार हुआ था कि लक्ष्य को मत देखो, बस 10 ओवरों तक टिके रहो। यह प्लान अंत में मेरे काम आया। मैच के दौरान फैंस से हमें अच्छा समर्थन प्राप्त हुआ। आखिर में अक्षर, अर्शदीप और रवि से यही कहूंगा कि गेम को लंबा मत खींचो। रिंकू टीम में आने के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यही उसकी खासियत है। मुकेश का प्रदर्शन भी काबिले तारीफ है। उन्होंने अंतिम ओवर शानदार डाला।’
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines