Suryakumar Yadav: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को अब मुंबई क्रिकेट टीम से भी बड़ा झटका लगा है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सूर्या को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था और उनसे कप्तानी भी छीन ली गई थी. श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया गया था. अब आगामी रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए लिए सूर्या को मुंबई टीम में जगह नहीं मिली है.
सूर्या को लगा बड़ा झटका
टीम चुने जाने से पहले सूर्या ने खुद को उपलब्ध बताया था. लेकिन जब टीम का ऐलान किया गया तो उन्हें जगह नहीं दी गई. मुंबई के चीफ सिलेक्टर राजेश पवार ने कहा कि हम कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. ऐसा नहीं है कि रणजी ट्रॉफी के लिए हम भविष्य में सूर्या पर विचार नहीं करेंगे. लेकिन इससे पहले उन्हें कुछ रेड बॉल मैच खेलने होंगे. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे. उनके दाहिने हाथ की उंगली में चोट लगी है. ऐसे में उन्हें भी जगह नहीं मिली.
यशस्वी जायसवाल और आयुष म्हात्रे को मिला मौका
रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिला है. जायसवाल लगातार भारत के लिए टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में उनके शामिल होने के बाद मुंबई को मजबूती मिलेगी. इसके अलावा मुंबई की टीम में आयुष म्हात्रे को भी शामिल किया गया है. उन्हें टीम की उप-कप्तानी भी दी गई है. म्हात्रे मुंबई के उन युवा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो लगातार आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, टीम की कमान सिद्धेश लाड को दी गई है.
मुंबई की टीम ने रणजी ट्रॉफी का खिताब सबसे ज्यादा बार जीता है. टीम ने कुल 42 ट्रॉफियां जीती हैं. इस टीम के लिए सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और जहीर खान जैसे दिग्गज खेल चुके हैं. आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर से करेगी, जहां टीम का सामना चंडीगढ़ से होगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम में सरफराज खान और मुशीर खान को भी मौका दिया गया है. दोनों भाई मुंबई के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए मुंबई का स्क्वाड
सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तर्मले
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
20 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
37 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
44 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines