Sanju Samson Suryakumar: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की पहली भिड़ंत यूएई के साथ होनी है। हालांकि, हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को मौका मिलेगा? संजू ने टूर्नामेंट के आगाज से ठीक पहले केरल क्रिकेट लीग 2025 में बल्ले से जमकर धमाल मचाया था।
बतौर ओपनर उनका स्ट्राइक रेट और फॉर्म दोनों ही लाजवाब दिखाई दी थी। यूएई के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन सूर्या से सैमसन की अंतिम ग्यारह में जगह को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका कप्तान ने एकदम सटीक जवाब दे दिया है।
संजू सैमसन होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में जगह को लेकर जब सूर्या से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हम संजू का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। चिंता मत कीजिए। हम कल मैच से पहले एकदम सही फैसला लेंगे।” गौरतलब है कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते हुए सिलेक्टर्स ने साफ कर दिया था कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए शुभमन गिल दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसला लेकर दिया झटका
गिल की टी-20 टीम में वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। इसके बाद से यह चर्चा काफी जोरों पर है कि संजू प्लेइंग 11 में खेलेंगे या नहीं और अगर खेलेंगे तो किस बैटिंग पोजीशन पर खेलेंगे।
गजब की फॉर्म में संजू सैमसन
संजू सैमसन इस समय कमाल की फॉर्म में है। केरल क्रिकेट लीग 2025 में सैमसन का बल्ला जमकर बोला था। 6 मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 73 की औसत और 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 368 रन ठोक डाले थे।
खास बात यह रही थी कि इन 6 मैचों में सैमसन ने कुल 30 गगनचुंबी सिक्स जमाए थे, जबकि 24 चौके उनके बल्ले से निकले थे। यही वजह है कि सैमसन की हालिया फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट के लिए उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखना काफी मुश्किल होगा।
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
13 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines