Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

पाकिस्तान के T20 विश्व कप बायकॉट पर तमतमाए सुनील गावस्कर, ICC से कर डाली ये खास अपील

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार की तरफ से भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में होने वाले मैच में नहीं खेलने का फैसला किया गया है. इसको लेकर टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आईसीसी से इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 2, 2026 13:37
Sunil Gavaskar on Pakistan Boycott match against India ICC
Sunil Gavaskar on Pakistan Boycott match against India ICC

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है. मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर हर किसी की नजरें बनी रहती हैं लेकिन पाकिस्तान सरकार के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है. पाक टीम के इस फैसले पर टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने पाकिस्तान के इस कदम पर भड़कते हुए आईसीसी से खास मांग कर दी है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने इस पूरे मामले पर क्या कुछ कहा है. 

गावस्कर ने ICC से की सख्त कार्रवाई की मांग

पाकिस्तान के इस फैसले के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा इस मुद्दे पर सामने आ रहा है. टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, “अगर कोई टीम किसी मैच से हटती है तो ये एक बड़ी दिक्कत है. अगर आप पहले ही ये फैसला कर लेते हैं तो अलग बात है लेकिन अंतिम समय में ऐसा करना बहुत गलत है. मुझे लगता है कि आईसीसी को इसको लेकर सख्त कदम जरूर उठाना होगा. पाक के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी ये तो पता नहीं क्योंकि सभी बोर्ड को मिलकर इस मुद्दे पर फैसला लेना होगा. सजा ऐसी होनी चाहिए कि आगे से कोई ऐसा करने से डरे.”

---विज्ञापन---

आईसीसी उठा सकती है कई बड़ा कदम

पाकिस्तान की टीम इस मैच को बायकॉट करती है तो उसके टूर्नामेंट में 2 अंक गंवाने पड़ेंगे और टीम के रन रेट में भी तगड़ा नुकसान होगा. पाकिस्तान में होने वाली फ्रेंचाइजी क्रिकेट से विदेशी खिलाड़ी के खेलने पर रोक लग सकती है. आईसीसी की तरफ से खिलाड़ियों को लीग में खेलने के लिए एनओसी देने पर रोक लग सकती है. इसी के साथ आगे आने वाले समय में पाकिस्तान में बड़े टूर्नामेंट के आयोजन पर भी रोक लग सकती है. आपको बता दें आखिरी बार पाकिस्तान में साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था.

ये भी पढ़िए- T20 विश्व कप 2026 से पहले अपने ही घर में पस्त हुई श्रीलंका, इंग्लैंड के हाथों गंवाई टी20 सीरीज

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2026 01:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.