T20 विश्व कप 2026 से पहले अपने ही घर में पस्त हुई श्रीलंका, इंग्लैंड के हाथों गंवाई टी20 सीरीज

SL vs ENG: इंग्लैंड की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी जीत हासिल कर ली है. इसी के साथ टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. श्रीलंका की टीम के लिए विश्व कप की शुरुआत से पहले ये बड़ा झटका होगा. बारिश से बाधित मुकाबले में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.

England won 2nd T20I match against Sri Lanka

England won 2nd T20I match against Sri Lanka

SL vs ENG: इस बार टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है. विश्व कप की शुरुआत से पहले मेजबान श्रीलंका की हालत खराब नजर आ रही है. टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवा दी है. इंग्लैंड ने वनडे सीरीज जीतने के बाद टी20 सीरीज के पहले 2 मैचों में सीजत हासिल कर ली है. बारिश से बाधित दूसरे टी20 मैच में इंग्लिश टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 189 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम को 17 ओवरों में 168 रनों का लक्ष्य मिला जो कि टीम ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. 

विज्ञापन

बैंटन ने जड़ा तूफानी तूफानी अर्धशतक

इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 163.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनकी इस खास पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. इसके अलावा टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 गेंदों में 36 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने बारिश से बाधित मैच में जीत हासिल की है. 

विज्ञापन

कैसी रही श्रीलंका की बल्लेबाजी?

श्रीलंका को इस मैच में ताबड़तोड़ शुरुआत मिली लेकिन अंत उस मुताबिक नहीं हो पाया. टीम ने 5.3 ओवरों में 56 रन से स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. पवन रत्नायके ने टीम के लिए 22 गेंदों में सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. इसके अलावा पथुम निसांका और कामिल मिशरा ने भी 34 और 36 रनों की बेहतरीन पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 17 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. पारी के अंतिम ओवरों में जब टीम को रनों की रफ्तार बढ़ानी थी तो विकट गिरना शुरू हो गए और इंग्लिश गेंदबाजों ने दबदबा बना लिया. एक वक्त पर लगा रहा था कि टीम का स्कोर 200 के पार जाएगा लेकिन 20 ओवरों में 189 ही बना पाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ