Lahiru Thirimanne Retirement: एशिया कप और विश्वकप से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। टीम एक स्टार बल्लेबाज ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट से संन्यास लेने के लिए अपना इस्तीफा भेजा था। जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि इस बल्लेबाज ने पिछली सीरीज के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर दिया था।
लाहिरू थिरिमाने ने लिया संन्यास
श्रीलंका के बायें हाथ के बल्लेबाज लाहिरु थिरिमाने ने पाकिस्तान के साथ हुई पिछली सीरीज के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने बोर्ड को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि लाहिरु थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि थिरिमाने श्रीलंका टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। जबकि वह टी-20 विश्वकप जीतने वाली श्रीलंका टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
22 जुलाई को लिखा था पोस्ट
बता दें कि लाहिरु थिरिमाने ने 22 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला यह उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। लेकिन अब मैं अपने क्रिकेट करियर से संन्यास की घोषणा करता हूं। हालांकि यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मैंने यह कठिन फैसला लिया है।’
ऐसा रहा है लाहिरु थिरिमाने का करियर
बता दें कि श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने 127 वनडे मैचों में 3194 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक भी शामिल हैं। इसके अलावा 26 टी-20 मैचों में 291 रन बनाए हैं। जबकि 44 टेस्ट मैचों में उन्होंने 2088 रन बनाए हैं। लाहिरू थिरिमाने ने कुछ मैचों में श्रीलंका के लिए कप्तानी भी की है। थिरिमाने श्रीलंका के शानदार बल्लेबाज थे, लेकिन चोटों ने उनके करियर को कॉफी प्रभावित किया है।
ये भी देखें: Team India के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, Sanju का रिकॉर्ड बचा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
15 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
48 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines