हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DPL 2025: सुमित-अभिषेक ने बरपाया कहर, बेकार गई एकांश की पारी, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

DPL 2025: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 25वें मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरानी दिल्ली को 46 रनों से हराया।

विज्ञापन
DPL 2025

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग के 25वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरानी दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 46 रनों से रौंदा। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली ने 20 ओवर में 184 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। अनमोल शर्मा ने टीम की ओर से 37 गेंदों पर 58 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली की पूरी टीम सिर्फ 138 रन बनाकर ढेर हो गई। सुमित कुमार ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 19 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि अभिषेक खंडेलवाल ने चार विकेट चटकाए।

सुमित-अभिषेक ने बरपाया कहर

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आरुष मल्होत्रा सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने, जबकि समर्थ सेथ भी महज 5 रन बनाकर चलते बने। प्रणव पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। देव लेखरा भी एक रन बनाकर चलते बने। कप्तान वंश बेदी भी 9 रन ही बना सके। ललित यादव ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन वह 22 रन बनाकर चलते बने।

विज्ञापन

अंतिम ओवरों में एकांश डोभाल ने 42 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। एकांश ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 3 सिक्स जमाए। गेंदबाजी में सुमित कुमार ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट झटके। वहीं, अभिषेक खंडेलवाल ने चार विकेट अपने नाम किए।

अनमोल ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले साउथ दिल्ली की शुरुआत दमदार रही और अंकुर और अनमोल ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.4 ओवर में 70 रन जोड़े। अंकुर 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान आयुष बदोनी ने 10 गेंदों में 19 रन जड़े। अनमोल एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 37 गेंदों में 58 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

विज्ञापन

अपनी इस इनिंग के दौरान अनमोल ने 5 चौके और तीन सिक्स जमाए। वहीं, अंतिम ओवरों में विजन ने 18 गेंदों पर 31 रन जड़े, जिसके बूते टीम 184 के स्कोर पर पहुंचने में सफल रही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola