---विज्ञापन---

क्रिकेट

एक नहीं, दो सुपर ओवर..T20 World Cup इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, SA vs AFG मैच में पार हुईं रोमांच की सारी हदें

SA vs AFG: अहमदाबाद के मैदान पर साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं. प्रोटियाज टीम ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराते हुए रोमांचक जीत दिलाई.

Author Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 11, 2026 15:48
SA vs AFG

SA vs AFG Super Over: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फैन्स को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का शायद सबसे रोमांचक मैच देखने को मिला. जहां अफगानिस्तान को हराने के लिए साउथ अफ्रीका को दो सुपर लग गए. टूर्नामेंट के 13वें मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं.

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, जिसके जवाब में ट्रिस्टन स्टब्स और ब्रेविस के दम पर प्रोटियाज टीम भी 17 रन बनाने में सफल रही और पहला सुपर ओवर टाई हो गया. हालांकि, दूसरे सुपर ओवर में डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 23 रन जड़ दिए. हालांकि, अफगानी बल्लेबाज 24 रनों के टारगेट को चेज करने में नाकाम रहे. गुरबाज ने लगातार तीन सिक्स जमाए, लेकिन वह आखिरी गेंद पर चूक गए.

---विज्ञापन---

दूसरे सुपर ओवर में जीती साउथ अफ्रीका

दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की ओर से बल्लेबाजी करने ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर मैदान पर उतरे. ओवर की पहली ही गेंद पर स्टब्स ने जोरदार सिक्स जमाया, तो दूसरी बॉल पर स्टब्स एक रन चुराने में सफल रहे. तीसरी बॉल पर डेविड मिलर ने दो रन लिए, जबकि चौथे बॉल को मिलर ने दर्शकों के बीच पहुंचा दिया. ओवर की पांचवी गेंद का भी प्रोटियाज बल्लेबाज ने यही हश्र किया और लगातार दूसरा सिक्स जमाया. ओवर की लास्ट बॉल पर मिलर दो रन और जोड़ने में सफल रहे. इस तरह दूसरे ओवर में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 23 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए.

---विज्ञापन---

24 रनों का पीछा करने के लिए अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी और गुरबाज मैदान पर उतरे. महाराज की पहली बॉल पर नबी कोई रन नहीं जुटा सके, जबकि दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद अगली तीन गेंदों पर गुरबाज ने लगातार तीन सिक्स जमा डाले. ओवर की लास्ट बॉल पर गुरबाज बॉल को बाउंड्री लाइन के पार नहीं पहुंचा सके.

सुपर ओवर हुआ टाई

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान की ओर से उमरजई ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए टीम को 17 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. उमरजई ने ओवर में एक सिक्स और दो चौके जमाए. इसके जवाब में ब्रेविस ने दूसरी गेंद पर सिक्स जमाया, तो स्टब्स ने चौथी और आखिरी बॉल पर चौका और सिक्स लगाते हुए स्कोर को टाई कर दिया.

गुरबाज ने खेली धांसू पारी

इससे पहले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की ओर से गुरबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इनिंग के दौरान 4 चौके और 7 सिक्स जमाए. वहीं, अंतिम ओवरों में उमरजई की 22 और राशिद खान की 20 रनों की पारी के बूते अफगानिस्तान 187 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही और मैच टाई हो गया. साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने 28 गेंदों 61 रनों की धांसू पारी खेली, जबकि क्विंटन डिकॉक ने 59 रन जड़े.

First published on: Feb 11, 2026 03:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.