ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का विजय अभियान लगातार जारी है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अभी तक अपने सभी सात मैच जीते हैं अब टीम इंडिया का अगला और 8वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर साउथ अफ्रीका के साथ होगा। वहीं इस मैच की टिकटों को लेकर अब विवाद खड़ा होता दिख रहा है। जिसको लेकर अब बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है।
गुरुवार 2 नवंबर को पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने बड़े भाई और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली का समर्थन करते हुए कहा कि, “रविवार को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका विश्व कप मुकाबले के टिकट विवाद में राज्य निकाय की कोई भूमिका नहीं है। यह हर जगह होता है, टिकटों की मांग इतनी अधिक है इस पर किसी का नियंत्रण नहीं है, केवल पुलिस ही इसे रोक सकती हैं। ईडन गार्डन्स की क्षमता 67,000 लोगों की है और मांग एक लाख से अधिक की है।”
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत से मिली हार पर श्रीलंकाई हेड कोच का बड़ा बयान, खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात
बता दें, एक प्रशंसक द्वारा टिकटों की कालाबाजारी को लेकर ईडन गार्डन्स मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहाशीष को इन आरोपों के बाद तलब किया कि सीएबी ने “जानबूझकर आम जनता के लिए टिकटों का एक बड़ा हिस्सा अलग रख दिया था, और उन्हें अपने व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से कालाबाजारी करने वालों के लिए उपलब्ध करा दिया था।” वहीं इसको लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और ऑनलाइन पोर्टल बुकमायशो पर भी आरोप लगे।
बंगाल क्रिकेट संघ ने विराट कोहली का जन्मदिन समारोह किया रद्द
बता दें, 5 नवंबर को वनडे विश्व कप 2023 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ इसी दिन भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का भी जन्मदिन है ऐसे में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन विराट कोहली का जन्मदिन मनाने की योजना बना रहा था, लेकिन बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की इस योजना को बीसीसीआई से मंजूरी नहीं मिली। जिसके बाद विराट कोहली के जन्मदिन समारोह को रद्द करने का फैसला किया गया है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines