Sourav Ganguly Daughter: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बेटी भी उन्हीं की राह पर है और अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। जबकि कई लोग ये मानते क्रिकेटर्स के बच्चे उन्हीं की तरफ मैदान पर अपना जलवा बिखेरेंगे, लेकिन गांगुली की बेटी ने पढ़ाई की ओर अपना रुख किया। इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से ग्रेजुएशन कर रही सना का कोर्स इस साल पूरा होगा। लेकिन, उन्होंने इससे पहले ही काम करना शुरू कर दिया है। वह दुनिया के सबसे बड़ी कंपनियों में से एक में काम कर रही हैं।
सौरव गांगुली की बेटी का जन्म 2001 में हुआ था और अब वह 21 साल की हैं। हाल ही में सौरव गांगुली की बेटी सना अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस और क्यूट बेबी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही हैं। सना ने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता के लोरेटो हाउस स्कूल से की और फिर अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए यूसीएल यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश लिया। अपने कॉलेज कार्यकाल के दौरान, सना गांगुली ने कई इंटर्नशिप पूरी कीं।
हर महीने लाखों रुपए कमाती है सना गांगुली
सना गांगुली एक एमएनसी कंपनी में लाखों के पैकेज पर काम कर रही हैं। इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से ग्रेजुएशन करने वाली सना का ग्रेजएशन इस साल पूरा होगा। लेकिन उन्होंने इससे पहले ही काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि सना 2020 से लेकर इस संस्थान में पढ़ाई कर रही है।
पढ़ाई के दौरान कई बड़ी कंपनियों में की इंटर्नशीप
यूसीएल से स्नातक स्तर की पढ़ाई के दौरान, सना ने कैंपस में एनेक्टस में काम किया और एचएसबीसी, केपीएमजी, गोल्डमैन सैक्स, बार्कलेज और आईसीआईसीआई जैसी बड़ी कंपनियों के लिए भी काम किया है और उनकी भविष्य की भूमिकाओं के लिए उनके पास एक शानदार सीवी है। स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के कुछ समय पहले, सना गांगुली ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक में अपनी इंटर्नशिप शुरू की। इंटर्नशिप द्वारा पेशेवरों के लिए पेश किए जाने वाले इंटर्नशिप पैकेज की लागत कथित तौर पर प्रति वर्ष 30 लाख रुपये तक है।
पीडब्ल्यूसी में अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के बाद सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली मल्टी नेशवल कंपनी डेलॉइट में चली गई जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय ब्रांडों में से एक है। यहां पर उनकी इंटर्नशीप सितंबर तक चलेगी।
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
18 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines