Live Updates
SL vs HKG LIVE: श्रीलंका ने 4 विकेट से मारी बाजी
रोमांच से भरे मुकाबले में आखिरकार बाजी श्रीलंका के हाथ लगी है। हसरंगा ने अंतिम दो ओवरों में हसरंगा ने 9 गेंदों पर नाबाद 20 रन कूटते हुए श्रीलंका की लाज बचा ली है। श्रीलंका ने मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया है।
SL vs HKG Live: श्रीलंका को लगा एक और झटका
यह लीजिए अब कप्तान साहब भी पवेलियन ओर चल पड़े हैं। हांगकांग ने मैच में क्या कमाल की वापसी की है। श्रीलंका की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है। इस मैच में एकदम से जान आ गई है।
SL vs HKG LIVE: श्रीलंका को लगे दो बड़े झटके
दो गेंदों में श्रीलंका को 2 बड़े झटके लगे हैं। पाथुम निसंका 68 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। निसंका के बाद कुशल परेरा को भी यासिम मुर्तजा ने चलता कर दिया है। दो गेंदों में 2 विकेट। यह मैच अब रोमांचक हो चला है।
SL vs HKG LIVE: श्रीलंका ने बढ़ाए जीत की तरफ कदम
पाथुम निसंका अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हांगकांग से जीत को दूर लेकर जाते जा रहे हैं। अब श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 35 रनों की दरकार है और टीम के सभी विकेट बचे हुए हैं।
SL vs HKG LIVE: निसंका का अर्धशतक पूरा
35 गेंदों में पाथुम निसंका ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एक और कमाल की पारी निसंका के बल्ले से निकली है।
SL vs HKG Live: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है. कामिल मिशारा 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर एजाज खान की गेंद पर आउट हो गए. श्रीलंका का स्कोर 62/2 है और अब टीम को जीत के लिए 88 रनों की दरकार है.
SL vs HKG Live: श्रीलंका ने पावरप्ले में बनाए 35 रन
150 रनों के लक्ष्य चेज करने उतरी श्रीलंका टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं. फिलहाल पथुम निसंका 22 रन और कामिल मिसरा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. अब टीम को जीत के लिए 113 रनों की जरूरत है.
SL vs HKG Live: श्रीलंका को लगा पहला झटका
आयुष शुक्ला ने श्रीलंका को पहला झटका दे दिया है. चौथे ओवर की पहली गेंद पर शुक्ला ने कुसल मेंडिस को चलता किया. मेंडिस 14 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए. अब श्रीलंका को जीत के लिए 124 रनों की जरूरत है.
SL vs HKG Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की ओर से पथुम निसंका और कुसल मेंडिस क्रीज पर आए हैं. वहीं, हांगकांग की ओर से कप्तान यासिम मुर्तजा पहला ओवर करने आए हैं.
SL vs HKG Live: श्रीलंका के सामने 150 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए हांकांग ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 149 रन लगाए हैं। यानी जीत के लिए श्रीलंका को 150 रन बनाने होंगे। हांगकांग की तरफ से निजाकत खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 52 रनों की धांसू पारी खेली।
SL vs HKG LIVE: कप्तान चले पवेलियन
कप्तान यासिम मुर्तजा सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने हैं। हांगकांग ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।
SL vs HKG Live: अंशुमन चले पवेलियन
अंशुमन की 48 रनों की पारी का अंत हो गया है। दुष्मंत चमीरा ने एक बार श्रीलंका को सफलता दिलाई है। 118 के स्कोर पर गंवाया है हांगकांग ने तीसरा विकेट।
SL vs HKG LIVE: हांगकांग ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
हांगकांग ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। अंशुमन और निजाकत श्रीलंका के गेंदबाजों की अब जमकर खबर ले रहे हैं। श्रीलंका के स्पिनर्स विकेट लेने की बजाए रन बचाने के लिए देख रहे हैं।
SL vs HKG Live: बाबर हयात चले पवेलियन
हांगकांग को लगा दूसरा झटका लग गया है। वानिंदु हसरंगा ने बाबर हयात को पवेलियन की राह दिखा दी है। बाबर सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने हैं।
SL vs HKG LIVE: हांगकांग को लगा पहला झटका
जीशान अली की 17 गेंदों में खेली गई 23 रनों की पारी का अंत हो गया है। जीशान को दुष्मंत चमीरा ने पवेलियन की राह दिखाई है। हांगकांग को पहला झटका 41 के स्कोर पर लगा है।
SL vs HKG LIVE: हांगाकंग की तूफानी शुरुआत
अंशुमन और जीशान की जोड़ी ने हांगकांग को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है। जीशान 23 रनों पर पहुंच चुके हैं, जबकि अंशुमन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL vs HKG Live: हांगकांग की पारी शुरू
हांगकांग की शुरुआत अच्छी रही है। 2 ओवर के खेल में टीम में अब तक कोई विकेट नहीं गंवाया है। जीशान अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं, जबकि अंशुमन भी संभलकर खेल रहे हैं।
SL vs HKG LIVE: श्रीलंका की प्लेइंग 11
श्रीलंका की प्लेइंग 11: पाथुम निशंका, कुशल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुशल परेरा, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेशा तीक्षणा, दुष्मंत चमिरा, नुवान तुषारा।
SL vs HKG LIVE: हांगकांग की प्लेइंग 11
हांगकांग प्लेइंग 11: जीशान अली, अंशुमन रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, शाहीद वासिफ, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा, एजाज खान, आयुष शुक्ला, एहसान खान, आतिक इकबाल।
SL vs HKG LIVE: श्रीलंका ने जीता टॉस
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यानी हांगकांग पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी।
SL vs HKG LIVE: बल्लेबाजों को लेनी होगी जिम्मेदारी
हांगकांग के लिए जरूरी यहै है कि टीम के बल्लेबाज क्रीज पर टिककर खेलें। टीम शुरुआत भी अगर अच्छी करती है, तो लगातार अंतराल में विकेट गंवा देती है, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
SL vs HKG LIVE: कागज पर काफी मजबूत श्रीलंका
कागज पर श्रीलंका काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टीम का बैटिंग और बॉलिंग अटैक बेहतरीन फॉर्म में है।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
हांगकांग के खिलाफ श्रीलंका की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार हो सकती है।
1 पथुम निसांका, 2 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 3 कामिल मिशारा, 4 कुसल परेरा, 5 चरित असलांका (कप्तान), 6 कामिंडु मेंडिस, 7 दासुन शनाका, 8 वानिंदु हसरंगा, 9 महीश थीक्षाना, 10 दुष्मंथा चमीरा, 11 नुवान तुषारा।
SL vs HKG Live: जीत के साथ किया है श्रीलंका ने आगाज
श्रीलंका ने पहले मैच में बांग्लादेश को चारों खाने चित कर डाला था। बल्लेबाजी में पाथुम निशंका ने धांसू पारी खेली थी। वहीं, टीम के बॉलर्स भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे।
SL vs HKG Live: श्रीलंका बनाम हांगकांग
श्रीलंका और हांगकांग के बीच एशिया कप 2025 के 8वें मैच में आज रात भिड़ंत होनी है। श्रीलंका कमाल की फॉर्म में दिखाई दी है। वहीं, हांगकांग लगातार दो मैच हार चुकी है और टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी है।
Sri Lanka vs Hong Kong Asia Cup 2025 Highlights: एशिया कप 2025 के 8वें मैच में श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हरा दिया है। हांगकांग से मिले 150 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल किया। टीम की ओर से पाथुम निसंका ने 44 गेंदों पर 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, अंतिम ओवरों में हसरंगा ने महज 9 गेंदों पर 20 रन कूटते हुए टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 149 रन लगाए। टीम की ओर से निजाकत खान ने नाबाद 52 रन ठोके, जबकि अंशुमन रथ ने 48 रन जड़े। गेंदाबजी में श्रीलंका की ओर से दुष्मंत चमीरा ने 29 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपनी झोली में डाले।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हैंडशेक विवाद पर तिलमिलाए शोएब अख्तर, टीम इंडिया को लेकर कह डाली बड़ी बात
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
2 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
2 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
4 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
5 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
5 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines