Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से यूएई की धरती पर पर टूर्नामेंट का आगाज होना है। भारतीय टीम आज यूएई के लिए फ्लाइट पकड़ेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
हालांकि, टीम मैनेजमेंट के सामने सिलेक्शन को लेकर कई बड़े सवाल होंगे। सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर होगा। संजू सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग में लगातार धांसू प्रदर्शन करते हुए सलामी बल्लेबाज के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। इस बीच, भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
कौन करेगा पारी का आगाज?
भारतीय टीम मैनेजमेंट के अहम सदस्य ने न्यूज 24 को यह जानकारी दी है कि एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ही पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। यानी संजू सैमसन को टीम मैनेजमेंट कहीं मिडिल ऑर्डर में फिक्स करने का प्रयास करेगा। गिल की लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
गिल ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। गिल ने भारत की ओर से अब तक कुल 21 टी-20 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 139 के स्ट्राइक रेट से 578 रन निकले हैं। हालांकि, बतौर ओपनर खेलने के बावजूद गिल का स्ट्राइक रेट हमेशा सवालों के घेरे में रहा है।
कहां खेलेंगे संजू सैमसन?
अब अगर अभिषेक के साथ पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी गिल को सौंपी जाएगी, तो सवाल यह है कि संजू सैमसन किस पोजीशन पर बैटिंग करते हुए दिखाई देंगे। संजू को टीम मैनेजमेंट नंबर तीन पर आजमा सकती है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने केरल प्रीमियर लीग 2025 में बल्ले से खूब धमाल मचाया। 6 मैचों में सैमसन ने 73 की औसत और 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 368 रन ठोके। संजू ने एक शतक भी जमाया और उन्होंने 30 गगनचुंबी सिक्स जमाए। संजू की धांसू फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रख पाना टीम मैनेजमेंट के लिए कतई आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
7 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
20 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
59 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines