हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टेस्ट के बाद शुभमन गिल बनेंगे वनडे के भी कप्तान! रोहित के हाथों से जाएगी कैप्टेंसी? जल्द होगा बड़ा ऐलान

Shubman Gill ODI Captain: बीसीसीआई शुभमन गिल को 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में कप्तान बनाने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
Shubman Gill

Shubman Gill ODI Captain: टेस्ट के बाद अब वनडे में भी टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में सौंपी जा सकती है। 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में बीसीसीआई गिल को कप्तान बनाने का मन बना चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित को या तो खुद कप्तानी छोड़नी होगी या फिर उनसे कैप्टेंसी छीनी जा सकती है।

रोहित टी-20 और टेस्ट से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। मगर अब उनके वनडे करियर पर भी खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। हिटमैन की कप्तानी में इसी साल भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था।

गिल बनेंगे वनडे के भी कप्तान!

इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट की कप्तानी में पास होने के बाद शुभमन गिल को वनडे की कैप्टेंसी भी सौंपी जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। न्यूज 24 के खेल पत्रकार वैभव भोला के साथ बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक बेहद करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

सूत्र के अनुसार, 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में बीसीसीआई गिल को कप्तान बनाने का मन बना चुकी है। रोहित शर्मा को या तो खुद कप्तानी छोड़नी होगी या फिर उनके हाथों से टीम की बागडोर लेकर गिल को सौंप दी जाएगी। हालांकि, रोहित बतौर बल्लेबाज विश्व कप में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी तक तस्वीर क्लियर नहीं है।

चैंपियंस ट्रॉफी में बनाया था चैंपियन

रोहित शर्मा ने इस साल अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। रोहित का प्रदर्शन खुद बल्ले से कमाल का रहा था। फाइनल मुकाबले में हिटमैन ने 83 गेंदों में 76 रनों की धांसू पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। साल 2025 में रोहित ने अब तक कुल 8 वनडे मुकाबले खेले हैं।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 37 की औसत से खेलते हुए कुल 302 रन ठोके हैं। हिटमैन इस साल एक सेंचुरी और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। रोहित का रिकॉर्ड यूं तो बतौर कप्तान और बल्लेबाज वनडे में जोरदार रहा है, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अब शायद शुभमन गिल पर दांव खेलने का मन बना चुकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola