India Wins 2nd ODI Against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने 170 रन से जबरदस्त जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ‘मेन इन ब्लू’ ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में जीत के हीरो शुभमन गिल और ईशान किशन रहे, जिन्होंने शतकीय पारियां लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया.
भारत की शानदार बल्लेबाजी
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरफ आत्मघाती साबित हुआ क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों ने मेहमान बॉलर्स की जमकर धुनाई की. टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे, लेकिन जायस्वाल इस मौके का पूरा फायदा नहीं उठा पाए और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित ने 39 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया.
गिल-ईशान का सैंकड़ा
2 विकेट गिरने के बावजूद भारत की रनों की स्पीड में कोई कमी नहीं आई, शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बेटिंग करते हुए 110 गेंदों में 22 चौके और 2 छक्कों की मदद से 154 रन की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन के बल्ले ने भी आग उगलना जारी रखा और 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 125 रन बनाए.
मेहमान टीम को भी 403 का टारगेट
शुभमन गिल और ईशान किशन के आउट होने के बाद रनों की रफ्तार छोड़ी धीमी जरूर हुई लेकिन फिर बाद में भारतीय बल्लेबाजों ने थोड़ी लय हासिल कर ली, हालांकि विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा.श्रेयस अय्यर 26, वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन का योगदान और टीम इंडिया 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. अफगानिस्तान की तरफ से नंगेलिया खरोटे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, इसके अलावा राशिद खान ने 3, अल्लाह गजनफर और मोहम्मद सलीम ने 1-1 विकेट हासिल किए.
रहमत शाह ने बड़ी हार से बचाया
अफगानिस्तान की तरफ से ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 41 और इब्राहिम जादरान ने 21 रन के साथ ठीक-ठाक शुरुआत की, इसके बाद सेदीकुल्लाह अटल ने 42 रनों का अहम योगदान दिया. जहां एक तरफ रहमत शाह जमे हुई थे, वहीं दूसरी तरफ विकेट लगातर गिरते रहे और पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर ऑल आउट हो गई. शाह ने 79 रन बनाकर अपनी टीम को बड़ी हार से बचा लिया. भारत की तरफ से गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए, जिससे भारत की जीत आसान हो गई.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines