ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में श्रीलंका को 302 रनों से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। खासकर कई मैचों से फ्लॉप चल रहे श्रेयस अय्यर ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। अय्यर के बल्ले से लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले। वहीं, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में श्रेयस अय्यर से जब एक पत्रकार ने शॉर्ट बॉल को लेकर सवाल किया तो अय्यर पत्रकार पर भड़कते हुए नजर आए। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
पत्रकार पर भड़के श्रेयस अय्यर
प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान एक पत्रकार ने श्रेयस से शॉर्ट बॉल को लेकर सवाल किया कि, “आप कहते हैं कि यह मेरे लिए एक समस्या है, तो आपका क्या मतलब है?” इस पर निराश होते हुए अय्यर ने जवाब दिया कि, “क्या आपने देखा है कि मैंने कितने पुल शॉट लगाए हैं, खासकर वे जो चार के लिए गए हैं? यदि आप किसी गेंद को हिट करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपका आउट होना तय है, भले ही वह शॉर्ट बॉल हो, ओवरपिच हो। अगर मैं दो या तीन बार बोल्ड हो जाऊं तो आप सभी कहेंगे, ‘वह इनस्विंग गेंद नहीं खेल सकता, अगर गेंद सीम कर रही है तो वह कट नहीं खेल सकता।” अय्यर का मानना है कि शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनके कमजोर होने का विचार मीडिया द्वारा बनाई गई धारणा है।
आगे श्रेयस ने कहा कि, “खिलाड़ी होने के नाते, हम किसी भी तरह की गेंद पर आउट होने के लिए बाध्य हैं। आप लोगों ने बाहर ऐसा माहौल बना दिया है कि “वह शॉर्ट गेंद नहीं खेल सकता’ और मुझे लगता है कि लोग इसे बार-बार उठा रहे हैं और यह आपके दिमाग में नियमित रूप से चलता रहता है, और आप बने रहते हैं उस पर काम कर रहे हैं। अपने घरेलू मैदान में खेलने से उन्हें छोटी गेंदों के खिलाफ अपना खेल विकसित करने में मदद मिली है।”
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या विकेट लेने के बाद सजदा करना चाहते थे मोहम्मद शमी? पाकिस्तानी फैंस को मिला मुंहतोड़ जवाब
खूब चला श्रेयस का बल्ला
श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में अय्यर ने 6 शानदार छक्के और 3 चौके लगाए। इससे पहले श्रेयस को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे कि नंबर चार पर अय्यर ठीक से नहीं खेल पा रहे हैं क्योंकि इससे पहले अय्यर लगातार शॉर्ट गेंद पर आउट हो रहे थे लेकिन इस मैच में अय्यर का अलग ही अंदाज दिखा।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
48 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines