Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

CSK के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स पर गिरी गाज, कप्तान श्रेयस अय्यर समेत पूरी प्लेइंग XI पर बड़ा एक्शन

IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने वाली पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है. CSK के खिलाफ मैच में एक गलती के चलते कप्तान श्रेयस अय्यर समेत पूरी प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर पर भारी जुर्माना लगाया गया है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 4, 2026 08:43
IPL 2026, Punjab Kings
IPL 2026, Punjab Kings

IPL 2026, Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. हालांकि, इस जीत के बाद पंजाब की टीम को तगड़ा झटका लगा है. CSK के खिलाफ मैच में एक गलती के चलते पूरी टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. दरअसल, स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर समेत पूरी प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर पर भारी जुर्माना लगाया गया है. पंजाब का इस सीजन यह दूसरा स्लो ओवर रेट का मामला था, जिसके कारण कप्तान श्रेयस पर तगड़ा जुर्माना ठोका गया है.

श्रेयस अय्यर पर लगा 24 लाख का जुर्माना

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत स्लो ओवर रेट उल्लंघन के कारण पंजाब किंग्स पर कार्रवाई हुई. यह मौजूदा सीजन में टीम का दूसरा अपराध था, जिसके चलते कप्तान पर 24 लाख रुपये का तगड़ा जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर के चलते श्रेयस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था. वहीं, इस बार CSK के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान के साथ-साथ इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर भी 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना ठोका गया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढें- PBKS के खिलाफ हार कर भी CSK ने रच डाला इतिहास, इस मामले में RCB को पीछे छोड़ बन गई नंबर-1 टीम

पंजाब किंग्स ने CSK को चटाई धूल

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की अहम साझेदारी हुई. इसके अलावा, सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन और शिवम दुबे ने नाबाद 45 रनों का योगदान दिया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में ही 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया.

---विज्ञापन---

पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में शानदार 50 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन और प्रियांश आर्य ने 39 रन बनाए. यह पंजाब की इस सीजन लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले टीम ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था. लगातार दो जीत के बाद पंजाब की टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- CSK को हराकर पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, चेपॉक के मैदान पर पहली बार हुआ ऐसा

First published on: Apr 04, 2026 08:15 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.