Shahid Afridi Slam Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शर्मनाक विदाई के बाद पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भड़क गए हैं. उन्होंने अपने दामाद शाहीन अफरीदी के अलावा पीसीबी को जमकर लताड़ लगाई है. पाक दिग्गज ने कहा है कि शाहीन वही गलतियां दोहरा रहे हैं जिनके लिए उनके करियर में पहले उनकी बुराई हुई थी. टूर्नामेंट के दौरान शाहीन की परफॉरमेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जहां सलमान अली आगा की टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी सुपर-8 गेम के बाद बाहर हो गई.
बेहद महंगे साबित हुए शाहीन
बाएं हाथ के पेसर ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 10.52 रही. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बनाए रखने के लिए पहली पारी में 212 रन बनाने के बाद श्रीलंका को अपने आखिरी गेम में 147 रन पर रोकना था. हालांकि पाकिस्तानी बॉलर उम्मीद से काफी पीछे थे और शाहीन ने अपने 4 ओवर में 48 रन दिए.
आखिरी ओवर में लुटाए रन
शाहीन ने आखिरी ओवर फेंका और 22 रन दिए, जिससे पाकिस्तान ने मैच सिर्फ 5 रन से जीत लिया. समा टीवी से बात करते हुए, अफरीदी ने पूछा कि क्या बाएं हाथ के पेसर के पास इतना एक्सपीरिएंस होने के बावजूद वो डेथ ओवर फेंकना भूल गए थे.
अफरीदी ने दामाद को जमकर कोसा
अफरीदी ने कहा, 'शाहीन इतने वक्त से खेल रहे हैं. आपको नहीं पता कि आपको आखिरी ओवर कहां से फेंकना है. उन्हें कई बार बताया गया है, उन्हें अब तक ये बातें पता होनी चाहिए. वह अपनी पुरानी गलतियां बार-बार दोहरा रहे हैं. जब दाएं हाथ के बल्लेबाज खेल रहे हों, तब राउंड द विकेट गेंद नहीं फेंकनी चाहिए.'
PCB को भी लताड़ा
शाहिद अफरीदी ने पीसीबी के उस फैसले की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर हर पाकिस्तानी प्लेयर्स पर 50 लाख का फाइन लगाया है. उन्होंने कहा, ' ये न समझ आने वाला फैसला है. छोटी सोच है. 50 लाख रुपये का क्या करेंगे. मेरे ख्याल से यह कोई जुर्माना नहीं है. जिन्होंने परफॉर्म नहीं किया उन्हें फर्स्ट क्लास में भेजा जाए. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो मैं समझता हूं कि 2 साल से पहले वापस पाकिस्तानी टीम में वापस नहीं आने चाहिए. मेरे हिसाब से ये सजाएं काफी हैं.'
Shahid Afridi Slam Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शर्मनाक विदाई के बाद पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भड़क गए हैं. उन्होंने अपने दामाद शाहीन अफरीदी के अलावा पीसीबी को जमकर लताड़ लगाई है. पाक दिग्गज ने कहा है कि शाहीन वही गलतियां दोहरा रहे हैं जिनके लिए उनके करियर में पहले उनकी बुराई हुई थी. टूर्नामेंट के दौरान शाहीन की परफॉरमेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जहां सलमान अली आगा की टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी सुपर-8 गेम के बाद बाहर हो गई.
बेहद महंगे साबित हुए शाहीन
बाएं हाथ के पेसर ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 10.52 रही. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बनाए रखने के लिए पहली पारी में 212 रन बनाने के बाद श्रीलंका को अपने आखिरी गेम में 147 रन पर रोकना था. हालांकि पाकिस्तानी बॉलर उम्मीद से काफी पीछे थे और शाहीन ने अपने 4 ओवर में 48 रन दिए.
आखिरी ओवर में लुटाए रन
शाहीन ने आखिरी ओवर फेंका और 22 रन दिए, जिससे पाकिस्तान ने मैच सिर्फ 5 रन से जीत लिया. समा टीवी से बात करते हुए, अफरीदी ने पूछा कि क्या बाएं हाथ के पेसर के पास इतना एक्सपीरिएंस होने के बावजूद वो डेथ ओवर फेंकना भूल गए थे.
अफरीदी ने दामाद को जमकर कोसा
अफरीदी ने कहा, ‘शाहीन इतने वक्त से खेल रहे हैं. आपको नहीं पता कि आपको आखिरी ओवर कहां से फेंकना है. उन्हें कई बार बताया गया है, उन्हें अब तक ये बातें पता होनी चाहिए. वह अपनी पुरानी गलतियां बार-बार दोहरा रहे हैं. जब दाएं हाथ के बल्लेबाज खेल रहे हों, तब राउंड द विकेट गेंद नहीं फेंकनी चाहिए.’
PCB को भी लताड़ा
शाहिद अफरीदी ने पीसीबी के उस फैसले की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर हर पाकिस्तानी प्लेयर्स पर 50 लाख का फाइन लगाया है. उन्होंने कहा, ‘ ये न समझ आने वाला फैसला है. छोटी सोच है. 50 लाख रुपये का क्या करेंगे. मेरे ख्याल से यह कोई जुर्माना नहीं है. जिन्होंने परफॉर्म नहीं किया उन्हें फर्स्ट क्लास में भेजा जाए. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो मैं समझता हूं कि 2 साल से पहले वापस पाकिस्तानी टीम में वापस नहीं आने चाहिए. मेरे हिसाब से ये सजाएं काफी हैं.’