ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मुकाबला 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चेन्नई में खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन विजयश्री अफ्रीका के पाले में रही। करीबी मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। खासकर टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi)। 23 वर्षीय तेज गेंदबाज को डग आउट में बैठकर रोते हुए देखा गया। इस दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहीन ने अफ्रीका के खिलाफ की धारधार गेंदबाजी:
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 4.50 की इकोनॉमी से 45 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे। शाहीन के शिकार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक समेत, डेविड मिलर और जेराल्ड कोएत्ज़ी बने।
यह भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है DRS में अंपायर्स कॉल का नियम? जिस पर वर्ल्ड कप 2023 में खड़ा हो गया बड़ा विवाद
पाकिस्तान ने बनाए थे 270 रन:
चेन्नई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम 46.4 ओवरों में 270 रन पर ढेर हो गई थी। टीम के लिए सऊद शकील और कप्तान बाबर आजम अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। शकील ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जहां 52 गेंद में 52 रन का योगदान दिया। वहीं बाबर तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 65 में 50 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दोनों बल्लेबाजों के अलावा शादाब खान ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 43 रन की पारी खेली।
अफ्रीका को एक विकेट से मिली जीत:
पाकिस्तान द्वारा मिले 271 रन के लक्ष्य को अफ्रीकी टीम ने 16 गेंद शेष रहते नौ विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एडेन मार्कराम ने 93 गेंद में 91 रन की जुझारी अर्धशतकीय अर्धशतकीय पारी खेली। अफ्रीकी टीम इस मुकाबले में एक समय हारती हुई नजर आ रही थी, लेकिन नौवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे केशव महाराज ने सात रन की छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
7 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
35 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines