Sachin Tendulkar Statue: क्रिकेट के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के सम्मान में एक और रत्न जुड़ने जा रहा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की ओर से वानखेड़े स्टेडियम में तेंदुलकर को सम्मान देने के लिए एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कहा जा रहा था कि इसका अनावरण सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर किया जा सकता है, लेकिन तब ऐसा नहीं किया गया। अब इसका अनावरण 1 नवंबर को किया जाएगा।
अहमदनगर के आर्टिस्ट कर रहे हैं काम
अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा पर काम कर रहे हैं। प्रमोद कांबले ने कहा- एमसीए ने कहा था कि प्रतिमा वानखेड़े स्टेडियम में स्थापित की जाएगी। इसकी घोषणा के अगले दिन मुझे इस पर काम करने के लिए बुलाया गया। फिर मैंने सचिन तेंदुलकर से संपर्क किया और उनसे मुलाकात की।
छक्का मारने की मुद्रा
कांबले ने आगे कहा- हमने इस बारे में लंबी चर्चा की। मैंने उनसे पूछा कि प्रतिमा कैसे बनाई जानी चाहिए। इसके बाद हमने उस मुद्रा को अंतिम रूप दिया जिसमें वह छक्का मारते नजर आ रहे हैं। हमने पहले एक छोटा मॉडल बनाया था। इसके बाद अब हमने 14 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई है। विश्व मानचित्र और क्रिकेट गेंद के ग्राफिक संयोजन के साथ, हमने एक ग्लोब बनाया है और इसके शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर को प्रतीकात्मक रूप से चित्रित किया गया है। हम एक पैनल भी स्थापित कर रहे हैं जो उसके करियर के बारे में होगा।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वनडे में उनके नाम 18426 और टेस्ट में 15921 रन दर्ज हैं। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 100 शतक बनाए थे। अब उनसे पीछे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिनके नाम 78 शतक दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ‘बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए थे धोनी’, पूर्व बल्लेबाजी कोच का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
26 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
37 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines