हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

13 चौके-13 छक्के, 83 गेंदों में ठोक डाले 174 रन, हेनरिक क्लासेन के तूफान से साउथ अफ्रीका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
SA vs AUS Heinrich Klaasen David Miller Storm South Africa Most 400-Plus Team Totals in ODIs

Heinrich Klaasen David Miller SA vs AUS: वनडे वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने तूफानी पारी खेलकर दंग कर दिया है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में बल्लेबाजों ने ऐसी तबाही मचाई कि कई रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए। साउथ अफ्रीका के तीन विकेट महज 120 रन पर गिर गए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने मिलकर ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए।

क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 83 गेंदों में 13 चौके-13 छक्के ठोक 209.64 की स्ट्राइक रेट से 174 रन कूट डाले। जबकि डेविड मिलर ने 45 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 82 रन जड़े। क्लासेन 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए, लेकिन तब तक वह अपनी टीम को बड़े टोटल तक पहुंचा चुके थे। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 416 रन बनाए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की इस पारी से कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए।

400 से ज्यादा रनों का 7वां स्कोर 

साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 400 रनों से ज्यादा का स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह वनडे में 400 से ज्यादा टीम स्कोर के मामले में नंबर-1 टीम बन गई। उसने ऐसा 7 बार किया है। इस मामले में साउथ अफ्रीका भारत से आगे निकल गई। जिसके नाम 6 बार 400 से ज्यादा का स्कोर दर्ज है। वहीं इंग्लैंड 5, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दो-दो बार ये कारनामा कर चुकी हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1702700324534792594

बन गए पांचवीं जोड़ी 

वनडे में 5वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के मामले में क्लासेन और मिलर पांचवीं जोड़ी बन गए। दोनों ने 222 रन जोड़े। इस मामले में ग्रांट इलियट, ल्यूक रोंची का नाम दर्ज है। जिन्होने 2015 में 267* रन बनाए थे। क्लासेन इसके साथ ही वनडे में नंबर 5 या उससे नीचे सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के मामले में दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में कपिल देव शीर्ष पर हैं। जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1983 वेल्स में नाबाद 175 रन जड़े थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1702696669505044743

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे बल्लेबाज 

क्लासेन इसके साथ ही एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के 10वें और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 16 छक्के जड़े थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज वनडे शतक के मामले में क्लासेन चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 54 गेंदों में ये कारनामा किया। उनसे पहले एबी डिविलियर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 31 गेंदों में रिकॉर्ड बना चुके हैं। वहीं इस मैच में एडम जम्पा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 10 ओवर में बिना विकेट 113 रन देकर मिक लुईस की बराबरी की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola