हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऋतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली को पीछे छोड़कर रचा इतिहास, अक्षर पटेल ने भी जड़ा धमाकेदार शतक 

Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli and Axar Patel: न्यूजीलैंड के खिलाफ आज टीम इंडिया की वनडे टीम का ऐलान होना है. आज ही विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुकाबले खेले जा रहे हैं. जहां पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेलकर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी शतक जड़ा है.

विज्ञापन
ruturaj gaikwad, virat kohli and axar patel

Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli and Axar Patel: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज कई सितारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसमें से एक महाराष्ट्र और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं. गायकवाड़ ने आज शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा सुपरस्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी धमाकेदार पारी खेली है. इन दोनों की पारियों से सिलेक्टरों पर दबाव बढ़ गया है. 

विराट कोहली को ऋतुराज गायकवाड़ ने छोड़ा पीछे 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ 52 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके शामिल थे. जिसके कारण ही उनकी टीम ने आसानी के साथ 50 ओवरों में 366 रन बनाए. इस पारी के कारण ही गायकवाड़ की अब लिस्ट ए में औसत 57.69 का हो गया है. वहीं विराट कोहली का लिस्ट ए में औसत 57.67 का था. गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में शानदार शतक जड़ा था. इस मुकाबले से पहले भी उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में जमकर रन बनाए हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम में फिलहाल जगह पक्की नजर आ रही है. अय्यर की वापसी से ही गायकवाड़ की मुश्किलें बढ़ सकती है. 

ये भी पढ़ें: Pun vs SKM: टीम के ऐलान से पहले अर्शदीप सिंह ने गेंद से बरपाया कहर, 5 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

विज्ञापन

अक्षर पटेल ने भी जड़ा धमाकेदार शतक 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से अक्षर पटेल को बाहर कर दिया गया था. उसके बाद अब अक्षर पटेल ने कमाल करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 111 गेंदों में 130 रनों की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. पटेल की इस पारी के कारण अब उनकी भी वापसी के बारे में चर्चा शुरू हो गई है. रवींद्र जडेजा की जगह दोबारा अक्षर पटेल को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है. जडेजा ने अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी में बहुत ज्यादा निराश किया था. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वनडे टीम के ऐलान से पहले कप्तान शुभमन गिल हो गए बीमार, इस मैच से हुए बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola