मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं, और आउटफील्ड को सुखाया जा रहा है, हालांकि अभी तक टॉस नहीं हुआ है.
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Live Cricket Score and Updates: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है, हालांकि ऑर्गेनाइजर्स को डर है कि बारिश के कारण मैच रद्द होने का खतरा पैदा हो रहा है.
RR vs MI IPL 2026: Pitch Report
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच को आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार सरफेस मानी जाती है, जहां ज्यादा स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं. यहां पिच पर एक जैसा और सही उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाज पूरे कॉन्फिडेंस और आजादी के साथ अपने शॉट्स खेल पाते हैं. हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन यहां के हालात ज्यादातर बल्लेबाजों के फेवर में रहते हैं. इसके अलावा रात में फ्लडलाइट्स की रोशनी में बल्लेबाजी करना और भी आसान हो जाता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को काफी फायदा मिलता है. पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 167 रन रहता है.
RR vs MI IPL 2026: Weather Forecast
कोलकाता में केकेआर और पीबीकेएस का मैच रद्द होने के बाद क्रिकेट फैंस को इस बात की आशंका है कि कहीं बारिश तो इस मैच में खलल तो नहीं डाल सकती है? तो बता दें कि मैच के दौरान आंधी, तूफान और बारिश की पूरी संभवना है. फिलहाल तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और शहर में बारिश हो रही है.
RR vs MI IPL 2026: Where to Watch Live Streaming
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट के चैनल्स पर किया जाएगा, वहीं आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
RR vs MI IPL 2026: Probable Playing 11
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर.
आईपीएल के एक्स हैंडल के मुकाबिक बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है.
🚨 Update 🚨Toss is delayed in Guwahati.Next update to follow once the rain stops.#tataipl | #khelbindaas | #rrvmi pic.twitter.com/cheEGdXSEz
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
मुंबई इंडियंस ने अपडेट दिया है कि गुवाहाटी भी अभी भी हल्की-हल्की बारिश हो रही है, प्लेयर्स वॉर्म अप नहीं कर पाएं हैं और ग्राउंड अभी तक कवर से ढका हुआ है.
Update from Guwahati 🌩️✅ Slight drizzle❌ Players yet to warmup ✅ Covers on pic.twitter.com/RURQ3IpQcx
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2026
अगर लगातार बारिश होती है, तो इस मैच को रद्द करना पड़ेगा और प्वॉइंट्स दोनों टीमों के बीच बंट जाएंगे, लेकिन अगर बारिश कुछ वक्त या करीब एक से डेढ़ घंटे के लिए भी रुकती है, तो अंपायर्स कम ओवर्स का मैच करा सकते हैं.
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में फिलहाल बारिश हो रही है, जिससे क्रिकेट फैंस के चेहरे पर मायूसी छा सकती है.
🚨Heavy rain and hailstorms lash at ACA stadium Guwahati before MIvsRR match start. pic.twitter.com/fvamLHi71E
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 7, 2026










