नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं और आईपीएल इन मजेदार मोमेंट्स की एक बानगी है। आईपीएल के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक ऐसा छक्का ठोका, जिसे देख चीयरलीडर्स में भगदड़ मच गई। ये नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला।
खुद को बॉल से बचाने के लिए भागीं
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद डाली, जायसवाल ने रिवर्स स्वीप का शॉट बनाया और स्क्वेयर की बाउंड्री की ओर करारा छक्का ठोक डाला। इधर, बॉल हवा में उड़कर बाउंड्री की ओर जाने लगी तो यहां खड़ीं चीयरलीडर्स में भगदड़ मच गई। वे खुद को बॉल से बचाने के लिए इधर-उधर भागती नजर आईं। एक चीयरलीडर तो अपने सिर को दोनों हाथों से पकड़कर भागने लगी। हालांकि गनीमत ये रही कि वे समय रहते दूर हो गईं और किसी को इससे चोट नहीं लगी।
और पढ़िए – PAK vs NZ: बाबर आजम ने हासिल किया बड़ा मुकाम, बन गए विराट कोहली के बाद इतने रन जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज
https://twitter.com/IPL/status/1651598724026748930
और पढ़िए – RR vs CSK: जिस मैदान पर हारे धोनी, उसी को बताया बेहद खास, जानिए ऐसा क्या कहा
यशस्वी जयसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
मैच की बात करें तो ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 8 चौके-4 छक्के ठोक 77 रन जड़े। जोस बटलर 27, संजू सैमसन 17 और शिमरॉन हेटमायर 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ध्रुव जुरेल ने तूफान मचाते हुए 15 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 34 रन जड़े। देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में 27 रन की शानदार पारी खेली। जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में आरआर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रनों का स्कोर खड़ा किया। CSK के लिए तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं महीश थीक्षाणा और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
43 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines